>RANCHI: रघुवर दास झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें सर्वसम्मति से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इससे पहले सीएम के लिए रघुवर दास के नाम का प्रस्ताव खूंटी से बीजेपी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने पेश किया, जिसका समर्थन रांची से विधायक सीपी सिंह और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने भी किया। बैठक में दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में आए केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे के अलावा भी मौजूद थे। रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से रिकॉर्ड वोटों के साथ पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। हालांकि झारखंड के क्ब् साल के इतिहास में पहली बार गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

गवर्नर ने सरकार बनाने का दिया निमंत्रण

शुक्रवार को ही रघुवर दास बीजेपी नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कोडरमा के सांसद डॉ। रवींद्र कुमार राय, अर्जुन मुण्डा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे। राज्यपाल को अपने समर्थक विधायकों की लिस्ट सौंपी। इसके बाद गवर्नर ने रघुवर दास को सरकार बनाने के लिए निमं˜ाण दिया।

मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

ख्8 दिसंबर, रविवार को दोपहर में मोरहाबादी मैदान में रघुवर दास को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही केन्द्र सरकार के मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। रघुवर दास का परिवार मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रजानंदगांव जिले से बिलांग करता है। रघुवर दास का जन्म जमशेदपुर में क्8 दिसंबर, क्9भ्ब् को हुआ था। पिता का नाम चवन राय और माता का नाम सोनवत्ती है। दोनों का स्वर्गवास हो चुका है। फैमिली में उनकी पत्‍‌नी के अलावा एक बेटा और बेटी हैं।

Posted By: Inextlive