- मामले में पुलिस ने एक महिला का किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल

DEHRADUN: एक मकान को बेचने के नाम पर दो लोगों से पैसा हड़पने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

मकान दिलाने के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार प्रियंका नौटियाल पत्‌नी इंद्र मणि नौटियाल निवासी बसंत विहार ने आशा रंधावा और अरविंद कुमार के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि आशा रंधावा और अरविंद कुमार ने मकान बेचने के नाम पर उससे 8450000 लाख रुपए हड़प लिए है। अब मकान देने के नाम पर वे टालमटोल कर रहे हैं। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक ही मकान को दो लोगों को बेचने के नाम पर पैसे हड़प लिए थे। 14 दिसंबर को मामले की एसआईटी जांच के बाद मुकदमा सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आशा रंधावा को राजपुर रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। ठगी में शामिल दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Posted By: Inextlive