- भाजयुमो नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कलक्ट्रेट घेरी

MEERUT@inext.co,in

Meerut: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों में रोष है। मंगलवार सुबह भाजपाई प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ अखिलेश सरकार से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भाजपाइयों ने एक ज्ञापन एडीएम सिटी एसके दूबे को सौंपा।

तानाशाही नहीं की जाएगी बर्दास्त

सुबह काफी संख्या में भाजपाई प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पहुंच गए और अखिलेश और मुलायम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा का महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जनता के हित में विरोध जताने जब हमारे युवा कार्यकर्ता पहुंचते हैं तो विरोध किया जाता है। सरकार की ये तानाशाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सरकार के इस्तीफे की भाजपाइयों ने मांग की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पूर्व अमित अग्रवाल, मुकेश सिंहल, मनोज गोस्वामी, राखी त्यागी, उमा चर्तुवेदी, कुसुम गोस्वामी, विवेक वाजपेयी, कमल दत्त शर्मा आदि मौजूद रहें।

लाठीचार्ज में घायल हुए वरुण गोयल

लखनऊ में हुए लाठीचार्ज में वरुण अग्रवाल को भी काफी चोट आई है। उन्हें वहीं के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वरुण ने बताया कि जनता के हित में प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली के विरोध में विधानसभा घेरने का काम किया गया था। जिस पर प्रदेश सरकार ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए हमें पिटवाया। लाठीचार्ज में मेरठ के विकास मित्तल, कुलदीप मसूरी, राहुल कस्तला, नीतिश गोयल, विकास, रोबिन गुर्जर, अशोक आदि भी घायल हुए हैं।

Posted By: Inextlive