-मेयर, सांसद आंवला, विधायक व पूर्व विधायक हैं शामिल

-तलाक पीडि़ता निदा खान का गनर भी 6 महीने के लिए बढ़ाया गया

बरेली-शासन के निर्देशों के तहत बरेली के मेयर, आंवला सांसद समेत 10 लोगों की सुरक्षा की समय सीमा बढ़ा दी गई है। मेयर और सांसद के अलावा भोजीपुरा और बहेड़ी के विधायक की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इनके अलावा आरयू के वीसी, तलाक पीडि़ता निदा खान व 5 पूर्व विधायक या मंत्री को दिए गए गनर की ड्यूटी छह महीने और बढ़ा दी गई है। शासन के निर्देशों के तहत एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

इन लोगों की सुरक्षा का समय बढ़ाया गया

-मेयर डॉ। उमेश गौतम को हाईकोर्ट के निर्देश के तहत पहले से ही दो गनर मिले हैं। इसके अलावा शासन के आदेशों के तहत एक गनर दस परसेंट निजी खर्च पर मिला है। अब एक और गनर छह महीने के लिए दिया गया है।

धर्मेद्र कश्यप, सांसद आंवला को पद के अनुसार सुरक्षा के अलावा एक गनर एक्स्ट्रा दिया गया है। गनर छह महीने और तैनात रहेगा।

बहोरन लाल मौर्य, विधायक भोजीपुरा को पद के अनुसार सुरक्षा के अलावा एक गनर एक्स्ट्रा दिया गया है। गनर का समय छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक को 10 परसेंट निजी खर्च पर मिला गनर 6 महीने के लिए और तैनात रहेगा।

अताउर्रहमान, पूर्व विधायक को 10 परसेंट निजी खर्च पर एक गनर मिला है। गनर की सुरक्षा का समय 6 महीने और बढ़ाया गया है।

सुमनलता सिहं पूर्व विधायक को 10 परसेंट निजी खर्च पर मिले एक गनर की ड्यूटी का समय छह महीने और बढ़ाया गया है।

विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक को 10 परसेंट निजी खर्च पर मिला गनर 6 महीने और तैनात रहेगा।

अनिल कुमार शुक्ल, वीसी एमजेपीआरयू को भी 10 परसेंट निजी खर्च पर एक गनर मिला है। यह गनर 6 महीने और तैनात रहेगा।

निदा खान को शासन की ओर से एक गनर में दिया गया है। सुरक्षा 6 महीने के लिए और बढ़ा दी गई है।

Posted By: Inextlive