आप ने बच्‍चों को च्युइंगम चबाते हुए देखा होगा। च्‍युइंगम बच्‍चों को ही नहीं बड़ो को भी काफी पंसद होती है पर अगर धोखे से वह पेट में चली जाए तो लोग परेशान हो उठते हैं। कई तो डॉक्‍टर के यहां चक्‍कर काटना भी शुरु कर देते हैं। लेकिन अगर आप के पेट में च्‍युइंगम गई है तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप आराम फरमा सकते हैं। अगर हम साइकोलाजिस्‍ट की माने तो च्‍युइंगम आप की याददाश्‍त को भी मजबूत करती है।


2- डॉक्टर लिजा ने बताया कि हमारे पाचन तंत्र में कई तरह के एसिड और एनजाइम्स होते हैं। ये च्युइंगम पचाने में मदद करते हैं। पर ध्यान रहे कि खाने की तरह च्युइंगम पूरी तरह जल्दी नहीं पचती है। 4- डॉक्टर लिजा ने बताया कि च्युइंगम पचने का कोई निश्चित समय नहीं होता है क्योंकि हर किसी का पाचन तंत्र अलग होता है। पर इसमें सबसे खास बात है कि समय के साथ पाचन तंत्र इसे पचा देता है।5- आप ने या आप के बच्चे ने कभी अगर गलती से च्युइंगम को निगल लिया है तो फिक्र करने की अब बिलकुल जरूरत नहीं। आज नहीं तो कल पाचन तंत्र आप की फरियाद जरूर सुनेगा और उसे पचा देगा।

Posted By: Prabha Punj Mishra