VARANASI: पूरी दुनिया में बनारस का नाम फैलाने वाले फेमस शास्त्रीय गायक पं। पशुपति नाथ मिश्र का रविवार को निधन हो गया। अपने बड़े भाई पं। अमरनाथ मिश्र के साथ इन्होंने देश विदेश में अपनी गायकी प्रस्तुत की। पं। अमरनाथ मिश्र का निधन दो वर्ष पहले हो गया था। पं। पशुपति नाथ मिश्र को संगीत नाटक अकादमी, तान सम्राट, लय भास्कर, विष्णु दिगंबर पुरस्कार, कुमार गंधर्व पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया था।

Posted By: Inextlive