- टोरंट मैनेजर जोन 3 के खिलाफ कंप्लेन, न्याय का भरोसा दिया अफसरों ने

आगरा। साहब, ये टोरंट के लोग बहुत परेशान कर रहे हैं। थाना शाहगंज में रिपोर्ट लिखाना गुनाह हो गया। मुकदमा वापस लेने के लिए प्रेशर डाल रहे हैं। टोरंट पॉवर कर्मचारियों से जान-माल का खतरा बताते हुए शाहगंज एरिया के पीडि़तों ने पहले कलेक्ट्रेट और फिर एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे

जानलेवा हमला और अभद्रता का मामला था

शाहगंज एरिया से कंप्लेन के लिए पीडि़तों का कहना था टोरंट पॉवर कर्मचारियों ओर से चोरी और फिर सीनाजोरी वाली कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। छह अगस्त की दोपहर बारह-साढ़े बारह बजे टोरंट के शाहगंज एरिया जोन 3 के मैनेजर विशाल उपाध्याय और तीस अन्य ने हमीद नगर, शाहगंज निवासी उबेद हसन पुत्र अब्दुल हसन के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पीडि़त उबेद की बहनों के साथ हद दर्जे की अभद्रता और घर की महिलाओं से अश्लील हरकतें की थीं।

एसपी सिटी ने किया आश्वासन

पीडि़त उबेद और उसकी फैमिली मेम्बर्स के साथ शाहगंज एरिया से तीन मेटाडोर के थ्रू टोरंट पावर जोन 3 के मैनेजर आदि की कंप्लेन करने के लिए पहले कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हुईं। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने टोरंट पॉवर के अंगेस्ट जमकर नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। यहां एसएसपी के नहीं मिलने पर लोगों ने एसपी ग्रामीण बबिता शाहू से मिलकर अपनी बात रखी। पीडि़त थाना हरीपर्वत स्थित एसपी सिटी समीर सौरभ से भी मिलने पहुंचे। एसपी सिटी समीर सौरभ ने लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया। कंप्लेन की जांच कराकर एक्शन लेने की बात कही। टोरंट की ओर से दायर किए गए केस की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा टोरंट की ओर से अगर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। निष्पक्ष जांच में सब सामने आ जाएगा। किसी को भी निर्दोष नहीं फंसने दिया जाएगा।

--क्लब बॉक्स--

क्या कहना है टोरंट का

उधर, टोरंट पॉवर के अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हमीद नगर में एसपी बॉक्स तोड़कर नए बॉक्स बनाकर बस्ती में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी। इसकी खबर के बाद जोन 3 के मैनेजर टीम के साथ पहुंचे थे। सूचना सही पायी गई। मोहल्ले में चोरी की बिजली से फैक्ट्री तक चल रही थीं। इसकी एवीडेंस कलेक्ट कर टीम वापस आ रही थी। तभी बस्ती के बाहर लोगों ने रोक लिया। जमकर मारपीट की। जिसमें मैनेजर विशाल उपाध्याय सहित कई लोग घायल हुए थे। रिंकू, छोटू आदि नामजद और 150 अज्ञात लोगों के अंगेस्ट टोरंट पॉवर थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप ये लोग प्रदर्शन आदि कर रहे हैं। जबकि टोरंट पावर की ओर से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पहले ही की जा चुकी है।

वर्जन

टोरंट पॉवर का कोई भी कर्मचारी इस तरह की हरकतें नहीं कर सकता है। बिजली चोरी की घटना सही पाई गयी तो बौखलाए लोगों ने टीम के साथ ही मारपीट की। घटना की रिपोर्ट थाना शाहगंज में लिखवाई गयी है। टोरंटकर्मियों पर लगे आरोपों की ओर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

भूपेंद्र सिंह, टोरंट अधिकारी

क्लब बॉक्स

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

इस घटना की रिपोर्ट आईपीसी के सेक्शन 147, 452, 354, 307, 323, 392, 504 के अंतर्गत थाना शाहगंज में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट लिखाने के बाद आरोपियों की ओर से पीडि़त उबेद को केस वापस लेने की धमकियां दी जा रही हैं। फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

Posted By: Inextlive