- केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर रोडवेज बसों के पहिए थमे

- कुछ चालकों द्वारा बस चलाने को लेकर आ गई टकराव की स्थिति

Meerut: रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर रोडवेज में चालकों की हड़ताल रही। विभिन्न रूटों के लिए चलने वाली बसों के लिए पहिए थमे रहें। रोडवेज बस स्टैंड पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ चालकों ने नारेबाजी कर अपना गुस्सा भी जताया। वहीं कुछ संगठन भी इस बिल के विरोध में मैदान में उतरें। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ड्राईवर-कंडक्टरों को समझाकर बस संचालन शुरू कराया।

कर्मचारियों में आक्रोश

केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। केंद्रीय श्रम संगठनों ने इसके विरोध में गुरुवार को हड़ताल का ऐलान किया था। भारतीय मजदूर सभा से संबद्ध रोडवेज कर्मचारी संघ ने हड़ताल का समर्थन करते हुए बुधवार रात क्ख् बजे से हड़ताल का निर्णय लिया था। रात में तो संचालन बहुत प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन सुबह दिल्ली, गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद समेत कई रूटों की बसों को नहीं चलने दिया गया। सुबह नौ बजे तक हड़ताल का असर दिखा। प्रदेश उपाध्यक्ष चतर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजीव त्यागी, रामबीर सिंह, जयवीर सिंह डिपो कार्यशाला अध्यक्ष, ऋषिपाल सिंह, मनोज शर्मा, अरविंद उपाध्याय, अनिल कुमार आदि ने हड़ताल प्रभावी बनाने के प्रयास किए।

संगठन भी उतरे मैदान में

सुबह नौ बजे के बाद बस अड्डों पर भीड़ बड़ी तो अन्य कर्मचारी संगठन भी यात्रियों के समर्थन में उतर आए। भैंसाली बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह की अगुवाई में कर्मचारी नेताओं ने बस संचालन सुचारू कराया। हड़ताली कर्मचारियों का विरोध कर बस अड्डे से बसें निकलवाई गई। वहीं यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का रवैया ढुलमुल रहा। न तो हड़ताल का समर्थन ही इम्लाइज यूनियन ने किया और न ही विरोध। बहरहाल, कुछ घंटों तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान डग्गामार बसें खूब दौड़ीं।

अनुबंधित बसें व टैक्सी भी थमी रही

अनुबंधित बस ऑपरेटरों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। मेरठ क्षेत्र के भैंसाली, सोहराबगेट और बड़ौत में बेहद कम संख्या में अनुबंधित बसें दिखाई दीं। अनुबंधित बसों की हड़ताल से भी यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं। इनके अलावा मेरठ टैक्सी यूनियन के ड्राईवर-कंडक्टर भी हड़ताल पर रहे। गुरुवार को तमाम बुकिंग रद्द की गई। हालांकि दोपहर बाद कुछ टैक्सियों का संचालन किया गया।

सोहराब गेट पर हुआ हंगामा

सोहराब गेट बस स्टैंड पर सुबह हंगामा खड़ा हो गया। एक बस चालक ने कुछ यात्रियों को बस में बैठा लिया, जिसके बाद कर्मचारी नेता राजीव त्यागी मौके पर अपने साथियों के साथ पहुंच गए, उन्होंने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

जिन डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, उनकी सूची मांगी गई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अशोक कुमार वर्मा

आरएम

Posted By: Inextlive