छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: दिल्ली और पुणे जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर जमशेदपुर में भी जल्दी ही राज्य का पहला पब्लिक स्क्वायर बनाया जाएगा। जुस्को के अधिकारियों के मुताबिक बिष्टपुर बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर कमानी सेंटर के सामने तक पब्लिक स्कवायर बनेगा। शहर में शॉपिंग या दूसरे काम करते-करते थक जाने के बाद लोग यहां दो पल सुकून के बिता सकेंगे। इस वजह से इसे शहर के मुख्य बाजार के पास बनाया जाएगा। जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि पब्लिक स्क्वायर में लोग अपने परिवार के साथ घूम सकेंगे। बच्चों के खेलने और खाने-पीने की दुकानें सजेंगी। इसमें फव्वारा के साथ जगमगाती रौशनी लोगों को खुशनुमा माहौल देगी। शाम के वक्त लोग अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती के क्षण गुजार सकेंगे। जुस्को के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसे बनाने कार्य दिसंबर से शुरू किया जाएगा।

उद्देश्य शहर को विकसित करना

जुस्को के अधिकारियों के अनुसार पब्लिक स्क्वायर बनाने का मुख्य उद्देश्य शहर को डेवलप करना है। जुस्को के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को जुस्को तथा टाटा स्टील ने वित्तिय वर्ष 2018-2019 में संयुक्त रूप से लिया है। इसके लिए ईस्ट सिंहभूम के डीसी अमित कुमार ने अपनी मंजूरी दे दी है।

170 मीटर एरिया चिन्हित

जानकारी के मुताबिक पब्लिक स्क्वायर के लिए 170 मीटर एरिया को चिन्हित किया गया है। बिष्टुपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर कमानी सेंटर के सामने के हिस्से को इसमें शामिल किया जाएगा। अभी इस क्षेत्र में वाहनों की पार्किग होती है। कुछ हिस्से पर फुटपाथ भी बना हुआ है। इसको हटाया जाएगा और नया निर्माण किया जाएगा।

क्या-क्या रहेगा इंतजाम

-पब्लिक स्क्वायार में अत्याधुनिक कुर्सियां लगेंगी। लोग बैठकर आराम से बातचीत कर सकेंगे।

-रंग-बिरंगी लाइट लगी रहेंगी। मेन रोड के किनारे फव्वारा लगेगा

-खाने-पीने के लिए रेडी-टू-इट जैसे स्टॉल लगेंगे, जहां स्नैक्स और आईसक्रीम उपलब्ध रहेगा।

-किड्स कॉर्नर बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों के लिए झूला भी लगा होगा।

-पानी के लिए विशेष तरह के नल लगेंगे।

-हरियाली के बीच बैठने के व्यवस्था रहेगी, साथ ही चलने के लिए वाकिंग ट्रेक भी बनाए जाएंगे।

Posted By: Inextlive