KANPUR: दादानगर में थर्सडे को एक दाल मिल की मशीन में फंसने से कर्मचारी की मौत हो गई। मूल रूप से भोपाल का रहने वाला प्रेम बहादुर सतगुरु दालमिल में काम करता था। फिलहाल वह भन्नानापुरवा में रह रहा था। थर्सडे को वह मिल में काम कर रहा था। उसी दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया। दूसरे कर्मचारी मशीन बंद करते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Posted By: Inextlive