17 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने पर दुबई पुलिस ने मीका को किया गिरफ्तार, पहले भी फंसे हैं इन मामलों में
features@inext.co.in KANPUR: मीका सिंह को क्यों हिरासत में लिया गया है, इसका ऑफीशियल क्लैरिफिकेशन तो नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि ब्राजील की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में उन्हें दुबई पुलिस ने गुरुवार की रात करीब तीन बजे हिरासत में लिया। रिपोट्र्स के मुताबिक मीका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की मॉडल को इंडीसेंट यानि आपत्तिजनक पिक्चर्स भेजने का आरोप है। दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है।
मीका पर हिट एंड रन का आरोप भी लगा था। रिपोट्र्स के मुताबिक मीका ने अपनी हमर कार से एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। ऑटो में बैठे पैसेंजर्स को चोट भी आई थी, हालांकि मीका ने इस बात से इंकार कर दिया था कि कार वो चला रहे थे।
खबर है कि मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत की भी कोशिश की। उनके खिलाफ एक फैशन डिजाइनर को मोलेस्ट करने का मामला भी सामने आया था। मामले में डिजाइनर ने मीका के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। बिपाशा किसएक शो में जब मीका बिपाशा बसु के साथ गए थे, तब उन्होंने बिपाशा के साथ एक फोटो पोस्ट की जिसमें उनके गाल पर लिपस्टिक का मार्क दिख रहा था। बिपाशा के ऐतराज करने पर मीका ने क्लैरिफाई किया कि किस उन्हें बिपाशा ने नहीं बल्कि अली असगर ने किया था।