JAMSHEDPUR: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सोननगर क्षेत्र में एनआइ वर्क होने के कारण टाटानगर आने वाली पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों ट्रेनें 18, जनवरी से 27 जनवरी तक चार दिन रद रहेगी। ट्रेन संख्या 12875 पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस पुरी से 18, 20, 22 व 25 जनवरी को रद रहेगी। 18 जनवरी को ट्रेन रद होने के कारण यह ट्रेन शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन नहीं आई।

कई को जानकारी नहीं
ट्रेन का टाटानगर आने का निर्धारित समय शाम 7.30 बजे है। जिन यात्रियों को ट्रेन के रद होने की जानकारी नहीं थी वैसे यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी हुई। यात्री अपने निर्धारित समय से टाटानगर स्टेशन पहुंच चुके थे, लेकिन ट्रेन के रद होने की जानकारी पूछताछ केंद्र से मिलने के बाद वे वापस अपने घर लौटे।

आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस आज नहीं आएगी
ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस आनंद विहार से 18,20,22 व 27 जनवरी को चार दिन रद रहेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचती है। यह ट्रेन दूसरे दिन यानी 19,21,23 व 28 जनवरी को टाटानगर स्टेशन में रद रहेगी। यह ट्रेन शनिवार को टाटानगर स्टेशन नहीं आएगी।

टाटा-एलेप्पी में लगा थर्ड एसी
टाटानगर से खुलने वाली टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस में शुक्रवार को सेकेंड एसी की जगह थर्ड एसी लगाकर टाटानगर से रवाना किया गया। टाटानगर स्टेशन में कोच की कमी होने के कारण ऐसा हो रहा है। सेकेंड एसी की जगह थर्ड एसी लगाने से यात्रियों ने स्टेशन में हंगामा भी किया। रेल अधिकारियों के समझाने पर रेल यात्री माने व ट्रेन अपने गंतव्य के लिए टाटानगर स्टेशन से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना हुई।

Posted By: Inextlive