- भीषण गर्मी में सवा दो घंटे लिसाड़ी गांव में रही महारानी

Meerut । भारत में चार दिवसीय दौरे पर आई नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा का मंगलवार को मेरठ के लोगों ने जमकर स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए कई गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महारानी ने भी उनके साथ हाय, हेलो, नमस्ते, धन्यवाद, शुक्रिया जैसे शब्द बोलकर उनका दिल जीत लिया।

तय समय से पहले पहुंचीं

वह मंगलवार सुबह 9:25 बजे लिसाड़ी गांव पहुंच गईं। संकरी गली होने के कारण कार से उतरकर करीब 500 मीटर पैदल चलकर सागर स्पो‌र्ट्स फैक्ट्री पहुंचीं। वहां सवा दो घंटे तक रहीं।

महिला कारीगरों से बात

वहां 10 महिला कारीगरों से आधे घंटे तक बातचीत की। इसके बाद सुबह 10:55 बजे उनका काफिला वापस लौट गया।

ट्रांसलेटर्स के जरिए बात

फैक्ट्री के रास्ते में मिले कुछ लोगों से उन्होंने बातचीत की। बातचीत के लिए दो ट्रांसलेटर उनके साथ थे, जो गांव वालों की भाषा उन्हें और उनकी बात गांव वालों को समझा रहे थे।

सुबह ही वापस

फैक्ट्री में कारीगरों से बातचीत के बाद क्वीन मैक्सिमा का काफिला

गमीर् से बेअसर

भीषण गर्मी में भी क्वीन ऊर्जावान नजर आ रही थीं। लोगों से बातचीत करने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने रास्ते में वृद्ध महिलाओं से हाथ भी मिलाया। इस दौरान लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।

Posted By: Inextlive