DEHRADUN : 'भाव तेरे, शब्द मेरे' काव्य संकलन में प्रकृति से जुड़ी रचनाएं, मन की कोमल भावनाओं से ओतप्रोत कविताएं, ईश्वर भक्ति और देशभक्ति की रचनाएं हैं। संडे को डा। राजेंद्र बलोदी द्वारा रचित काव्य संकलन 'भाव तेरे, शब्द मेरे' का लोकार्पण किया गया। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत मैती ने हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के कम्युनिटी सेंटर में किया। इस मौके पर पं। लंबोदर प्रसाद धस्माना, शिक्षाविद्, साहित्यकार डा। अजय अनुपम, शिक्षाविद्, साहित्यकार डा। राम विनय सिंह, वरिष्ठ जर्नलिस्ट चारुचन्द्र चंदोला, सहित अन्य गेस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बाबला ने किया।

Posted By: Inextlive