कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 साल के हो गए हैं और वह मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हैं। आइए जानें इस खास दिन पर जानें 19 जून 1970 को नई दिल्ली में जन्में राहुल गांधी के जीवन से जुड़ी वो बातें जो कम लोग ही हैं जानते...


कानपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी सोनिया गांधी के दो बच्चों में से बड़े हैं। उनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली और देहरादून में कीराहुल गांधी बचपन और युवावस्था तक सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रहे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली और देहरादून में की है। हालांकि बाद में सुरक्षा कारणाें की वजह से उन्होंने होमस्कूल में पढ़ाई की।1991 में राहुल ने पिता राजीव को खोया थाराहुल गांधी ने 1991 में अपने पिता राजीव गांधी को खो दिया था। मिड में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक चुनावी रैली में तमिल टाइगर्स द्वारा पिता की हत्या कर दिए जाने के बाद राहुल फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज भेजे गए थे।


रोलिंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की
राहुल गांधी ने रोलिंस कॉलेज में रॉल विंसी नाम से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुरक्षा की दृष्टि से यहां उनकी असली पहचान यूनिवर्सिटी के कुछ चुनिंदा अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में ही सीमित थी। मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मॉनिटर ग्रुप में काम किया

राहुल ने स्नातक की पढ़ाई के बाद लंदन में एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मॉनिटर ग्रुप में काम किया। 2002 में, वह मुंबई स्थित प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिंग फर्म Backops Services Private Ltd. के निदेशकों में से एक थे।राहुल ने 2004 में राजनीति में पहला कदम रखा राहुल गांधी ने 2004 में राजनीति में अपना कदम रखा और उस साल हुए आम चुनावों में अमेठी से जीत भी हासिल की। यह उनके पिता राजीव गांधी की सीट थी। राहुल गांधी 2009 और 2014 में फिर से यहां से जीते थे। जापानी अकीडो मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट राहुल गांधी जापानी अकीडो मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अपने पेशे को 'किसान' घोषित किया था। हालांकि, 2009 में अपने दूसरे संसदीय कार्यकाल में खुद को 'रणनीति सलाहकार' में बदल दिया था। 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष चुना गया राहुल कोराहुल गांधी को 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष चुना गया था। इसके पहले उन्होंने महासचिव के रूप में कार्य किया था। 20 जनवरी, 2013 को जयपुर में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में अपना पहला भाषण दिया था। राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए

राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इनसे पहले इस पद पर उनकी मां सोनिया गांधी आसीन थी। राहुल गांधी  राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी, तस्वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानीदादी इंदिरा की हत्या से बेहद दुखी थे राहुल गांधीराहुल गांधी जब 14 साल के थे तब उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। एक बार एक रैली के दौरान राहुल ने याद किया कि कैसे इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले दो हत्यारों ने उन्हें बैडमिंटन खेलना सिखाया था। उन्होंने कहा था कि... मेरे दोस्तों ने मेरी दादी को मार डाला।

Posted By: Shweta Mishra