राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पुष्टि करते हुए पार्टी से नया प्रमुख तलाशने की बात कही है।देखना यह है कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से हाेगा या फिर बाहर से होगा। आजादी के बाद नेहरू-गांधी के अलावा ये 12 चेहरे बन चुके हैं कांग्रेस अध्यक्ष...


कानपुर। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होने लगी है। कांग्रेस का गांधी व नेहरू परिवार से गहरा कनेक्शन है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष इन परिवारों से बाहर का भी हो सकता है क्योंकि आजादी के बाद से नेहरू-गांधी के अलावा करीब 12 सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष बन चुके हैं। कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यहां जानें उन कांग्रेस अध्यक्षाें के बारे में जो गांधी व नेहरू परिवार के नहीं थे...पट्टाभि सीतारमैया पट्टाभि सीतारमैया  प्रख्यात आचार्य लेखक रहे। आजादी के बाद ये 1948-1949 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।  पुरुषोत्तम दास टंडन  पुरुषोत्तम दास टंडन निबंधकार, कवि और पत्रकार व स्वंतत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं। ये 1950 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।   यू एन ढेबर


यू एन ढेबर यानी कि नवल शंकर ढेबर ने 1955 से 1959 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।  नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति रह चुके नीलम संजीव रेड्डी का सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। ये 1960 से 1963 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।   कुमारास्वामी कामराज कुमारास्वामी कामराज भी 1964 से 1967 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।   

एस निजलिंगप्पा

देश को आजादी दिलाने में एस निजलिंगप्पा ने भी एक खास भूमिका निभाई। निजलिंगप्पा 1968 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।    पी मेहुल आजादी के बाद कांग्रेस के अध्यक्षों की इस लिस्ट में  पी मेहुल का नाम भी शामिल है।  पी मेहुल 1969 में इस पद पर आसीन हुए थे।   जगजीवन राम भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री एवं राजनेता रहे जगजीवन राम 1970 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।  शंकर दयाल शर्मा शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में जाने गए। ये 1972 से 1974 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए थे।  देवकांता बरुआ देवकांता बरुआ असम की राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे। इन्होंने  भी 1975 से 1977 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।  पीवी नरसिम्हा राव पीवी नरसिम्हा राव भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। इन्होंने 1996 से 1998 इस पद का कार्यभार संभाला।  राहुल गांधी का ऐलान, मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं पार्टी जल्दी ढूंढें नया प्रमुखसीताराम केसरी
भारतीय राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल रहे सीताराम केसरी भी इस पद पर 1996 से 1998 तक काबिज हुए थे।

Posted By: Shweta Mishra