मॉक टेस्ट आसान बनाएगा रेलवे का एग्जाम
-रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने गु्रप डी की परीक्षा के लिए जारी किया मॉक टेस्ट
- ताकि पहली बार ऑनलाइन टेस्ट देने वालों को न हो प्रॉब्लम VARANASI रेलवे ने ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे हैं कैंडीडेट्स को सहूलियत दी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। जिससे पहली बार ऑनलाइन टेस्ट में अपीयर होने जा रहे कैंडीडेट्स को परेशानी नहीं होगी। वे आसानी से कंप्यूटर पर क्वैश्चंस को सॉल्व कर लें। रेलवे की ओर से प्रोवाइड कराए गए लिंक पर ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडीडेट्स अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज को एक्सेस कर सकते हैं। 17 सितंबर से होगा एग्जामबता दें ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी। ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर से डाउनलोड होना शुरू हो चुका है। बोर्ड ने ग्रुप डी की परीक्षा से संबंधित एग्जाम सेंटर, डेट और शिफ्ट की जानकारी जारी कर दी है। ऐसे में कैंडीडेट्स को बिना लाइन लगाए ही संबंधित वेबसाइट पर सारे डिटेल पलक झपकते ही मिल जा रहे हैं। रही बात एग्जाम के पैटर्न की तो उसके लिए मॉक टेस्ट भी कर सकते हैं। जिससे वे आसानी से एग्जाम दे सकें।
इन बोर्ड ने जारी किया मॉक टेस्ट लिंक - आरआरबी गोरखपुर - आरआरबी अजमेर - आरआरबी अहमदाबाद - आरआरबी बंगलुरु - आरआरबी भोपाल - आरआरबी भुवनेश्वर - आरआरबी बिलासपुर - आरआरबी चंडीगढ़ - आरआरबी चेन्नई - आरआरबी सिलीगुड़ी -आरआरबी तिरुवनंतपुरम - आरआरबी गुवाहाटी - आरआरबी जम्मू - आरआरबी कोलकाता - आरआरबी मालदा - आरआरबी मुंबई - आरआरबी मुजफ्फरपुर - आरआरबी पटना - आरआरबी रांची - आरआरबी सिकंदराबाद - आरआरबी अहमदाबाद ऐसा आएगा पेपर रेलवे ग्रुप डी के एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। इसे सॉल्व करने के लिए कैंडीडेट्स को 90 मिनट का टाइम दिया जाएगा। इसके साथ ही इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत सवाल पर एक तिहाई नंबर काट लिए जाएंगे। अगर सेक्शन वाइज सवालों की बात की जाए तो मैथमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।