-कैंट स्टेशन से 18 कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर

-हटेंगे रिजर्वेशन काउंटर से 12 कर्मचारी

VARANASI

कैंट रेलवे स्टेशन से हेडक्वार्टर ने एकसाथ क्8 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें क्ख् की तैनाती रिजर्वेशन काउंटर पर है। अब इनके स्थान पर केवल आठ कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। हालांकि अभी इनमें से किसी भी कर्मचारी ने आमद नहीं करायी है। बुधवार को सीनियर डीसीएम ने एक ऑर्डर जारी कर तत्काल इन कर्मचारियों को रिलीव करने को कहा है। जिसके कारण रिजर्वेशन काउंटर बंद होने की स्थिति में आ गया है। बता दें कि रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर से लगातार कर्मचारियों की कमी होती जा रही है। वर्तमान में कैंट स्टेशन पर भ्क् कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से चार कर्मचारी तीन महीने के अंदर रिटायर हो जायेंगे। इसके अलावा बीएचयू, मैदागिन और काशी स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर दो-दो कर्मचारी तैनात किये गये हैं। पांच कर्मचारी पूछताछ काउंटर पर लगाये गये हैं। तीन कर्मचारी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात किये गये हैं। इससे बचे हुए कर्मचारियों से ही रिजर्वेशन काउंटर चलाया जा रहा है। इनमें से तीन महिला कर्मचारी चाइल्ड केयर अवकाश पर चल रही हैं।

खुल रहे चार काउंटर

कैंट स्टेशन पर कर्मचारियों की कमी के कारण सिर्फ चार रिजर्वेशन काउंटर ही खोले जा रहे हैं। जबकि छुट्टी और शादी विवाह का मौसम होने के कारण इस समय काउंटर्स पर भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण काउंटर बढ़ाये नहीं जा सके हैं। इसी बीच मंडल कार्यालय से नया फरमान आते ही स्टेशन प्रशासन परेशानी में आ गया है। मंडल मुख्यालय से रिजर्वेशन और बुकिंग के कुल क्8 कर्मचारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है। इनको जल्द से जल्द रिलीव करना है।

Posted By: Inextlive