तीन जनवरी को बारिश का अनुमान

तीन के बाद छंट सकता है कोहरा, कम हो सकती है सर्दी

शनिवार को 5.6 डिग्री था पारा, सुबह शाम को थी ठंड

Meerut। शनिवार को सुबह की सर्दी के बाद दोपहर को धूप के खिलते ही शहरवासियों के चेहरे भी खिले, लेकिन शाम को एक बार ठिुठरन बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को सुबह शाम की सर्दी रही, हालांकि दिनभर शीतलहर के कारण लोग परेशान रहे। वहीं रविवार को भी कोहरे के आसार बताए जा रहे हैं।

5.6 डिग्री था तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की शाम में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री मापा गया। वहीं शनिवार को शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री था और अधिकतम पारा 19.9 डिग्री था। रात होने के साथ ही ठंड अधिक बढ़ी और कोहरे ने भी अपना असर दिखाया। आने वाले दिनों में और भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

तीन के बाद हटेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन जनवरी को बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद ही कोहरा छंट सकेगा।

Posted By: Inextlive