RANCHI शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद तेज हवाओं के झोंके और हुई हल्की बूंदा-बादी से मौसम खुशगवार हो गया। बढ़ती तपिश के बीच मौसम के बदले मिजाज से रांचीआइट्स ने थोड़ी राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोकल फैक्टर्स की वजह से मौसम में यह बदलाव आया। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने बताया कि रांची के मौसम में आया बदलाव स्थानीय कारकों से हुआ है। गर्मी अधिक बढ़ने से कनवेक्टिव क्लाउड बने और उन्हें जब स्थानीय स्तर पर नमी मिली तो बारिश होने लगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी रांची में लाइटनिंग के साथ थंडर की संभावनाएं हैं।

नॉर्मल से ऊपर रहा टेंप्रेचर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची का दिन का टेंप्रेचर 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो नॉर्मल से दो डिग्री ऊपर है, वहीं रात का टेंप्रेचर 20.6 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल है। अगले दो दिनों का जो मौसम का पूर्वानुमान विभाग ने जारी किया है उसके अनुसार आसमान में हल्के बादल रहेंगे और थंडरी डेवलपमेंट की भी संभावना है। 21 से 23 अप्रैल तक रांची में आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, वहीं 24 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा।

Posted By: Inextlive