-किसान की तेहरवीं पर पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव

-हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को सीओ ने मांगा एक सप्ताह का समय

-ग्रामीण बोले, सब्र का इम्तिहान न ले प्रशासन

Mawana : निलोहा मार्ग पर गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए किसान नरेंद्र की तेहरवीं पर गुरुवार को आयोजित सभा में पहुंचे रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज की आधारशिला कानून, विश्वास और समाजिक सहयोग पर निर्भर करती है। किसी के साथ अन्याय हो तो उसके लिए आवाज उठाना गलत नहीं, लेकिन जो कुछ भी किया जाए वह कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए।

क्या है मामला

बता दे कि ख्फ् नवंबर को निलोहा के किसान नरेंद्र की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने भतीजे मोनू के साथ जेल में बंदी बेटे अश्वनी से मिलाई कर लौट रहे थे। हमले में मोनू पैर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया था। घायल ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद पांच लोगों में दो आरोपी उसी रात गिरफ्तार कर लिए गए थे।

न्याय मिलना चाहिए

गुरुवार को गांव में नरेंद्र की तेहरवीं पर आयोजित शोक सभा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि मृत किसान के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और रालोद उनके साथ मजबूती से खड़ा है। इसके बाद उन्होंने घायल मोनू का हाल जाना और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। कुछ समय रुकने के बाद वे लौट गए। जिला पंचायत अध्यक्ष म¨नदरपाल ने कहा कि पीडि़त परिवार को मुआवजे के लिए प्रक्रिया चल रही है। अन्य मांगे भी पूरी कराई जाएंगी, ग्रामीण शांति बनाए रखें। रालोद जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि पार्टी सांसद जयंत चौधरी से बात हो गई है। सभी विधायक मिलकर उक्त संदर्भ में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। गांव में जो संघर्ष समिति बनाई गई है वह बैठकर तय करे कि क्या करना है जो भी उसका निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा।

कार्रवाई का भरोसा

तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। अन्य मद से भी जो सहायता संभव होगी, मिलेगी। सीओ ओंकार सिंह ने सभा के बीच कहा कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है। हत्यारोपी गिरफ्तार किए जाएंगे और गिरफ्त में नही आते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की प्रकिया शुरू की जाएगी।

फोटो परिचय

मावा फ् : सभा में बोलते जयंत चौधरी

मावा ब् : घायल मोनू का हालचाल पूछते जयंत चौधरी।

Posted By: Inextlive