सूबे में करारी शिकस्त मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस में भी हड़कंप का माहौल है। इसकी वजह से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बैठक बुलाई है।


lucknow@inext.co.inLUCKNOW : सूबे में करारी शिकस्त मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस में भी हड़कंप का माहौल और अब प्रदेश नेतृत्व हार के कारणों की समीक्षा करने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बुलाने का पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आप सभी अवगत हैं कि लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के प्रतिकूल आए हैं, चाहे जो भी कारण रहे हों। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।Lok Sabha Election Results 2019: फिल्मी सितारों का सुपर हिट मुकाबला कौन जीता कौन हाराअध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पराजय की जिम्मेदारी स्वयं पर लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने की पेशकश की है। आप सभी ये भी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त की जिम्मेदारी हर छोटे-बड़े कांग्रेस कार्यकर्ता की है। इस प्रकरण पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों की गुरुवार को बैठक बुलाई गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कांग्रेस को केवल रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल हुई जबकि अमेठी सीट हारने से गहरा झटका लगा है। चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं।

Posted By: Shweta Mishra