-राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का समय हुआ एक मिनट कम

-एक बार फिर से देख लें ट्रेनों का टाइम टेबल

ALLAHABAD: ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर आज से थोड़ा अलर्ट हो जाएं, दिल्ली-हावड़ा, मुंबई के साथ ही अन्य रूट की ट्रेनों में सवार होने से पहले एक बार टाइम-टेबल चेक कर लें, क्योंकि पंद्रह अगस्त से ट्रेनों का टाइम टेबल बदल गया है। राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले पैसेंजर्स अगर अधिक लगेज के साथ ट्रेन में सवार होते हैं, और दो मिनट के अंदर अगर ट्रेन में सवार नहीं हो पाते हैं तो उनकी ट्रेन छूटनी तय है। क्योंकि रेलवे ने नए टाइम टेबल में इस बार राजधानी एक्सप्रेस का समय बढ़ाने के बजाय घटा दिया है। इलाहाबाद जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव पहले तीन मिनट था, जिसे एक मिनट घटाकर अब दो मिनट कर दिया गया है। यानी इलाहाबाद जंक्शन पर रुकने वाली अप और डाउन की पांच जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बस केवल दो मिनट के लिए ही रुकेगी। राजधानी के अलावा इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होने वाली अन्य ट्रेनों का समय भी 10 से 20 मिनट तक कम किया गया है।

जंक्शन से जाने वाली ट्रेनों का नया समय

ट्रेन पुराना समय नया समय

12275 दिल्ली दूरंतो 22.40 22.20

14511 नौचंदी एक्सप्रेस 17.40 17.30

54160 झांसी पैसेंजर 06.25 06.05

64591 कानपुर पैसेंजर 06.30 06.00

53346 चोपन पैसेंजर 14.50 14.40

22431 ऊधमपुर एक्सप्रेस 14.45 14.55

64596 मुगलसराय मेमू 7.25 7.30

जंक्शन आने वाली ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

ट्रेन पुराना समय नया समय

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 6.50 7.15

12276 दिल्ली दूरंतो 5.50 6.20

22438 हमसफर एक्सप्रेस 6.10 6.20

14164 संगम एक्सप्रेस 8.10 8.35

22967 अहमदाबाद एक्स। 16.40 16.50

22432 ऊधमपुर एक्सप्रेस 14.55 15.10

ट्रेन अराइवल डिपार्चर

12424 डिब्रूगढ़ राजधानी 23.12 23.14

12423 डिब्रूगढ़ राजधानी 02.53 02.55

12302 हावड़ा राजधानी 23.40 23.42

12301 हावड़ा राजधानी 02.43 02.45

12306 कोलकाता राजधानी 23.40 23.42

12305 कोलकाता राजधानी 02.43 02.42

12310 पटना राजधानी 00.03 00.05

12309 पटना राजधानी 00.25 00.27

22406 भागलपुर गरीबरथ 00.16 00.18

22405 भागलपुर गरीबरथ 00.52 00.54

12570 जयनगर गरीबरथ 00.16 00.18

12569 जयनगर गरीबरथ 00.52 00.54

Posted By: Inextlive