PATNA/RAJGIR : बिहार में देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सूबे के 7 पहाड़ों पर लगभग 2 अरब रुपए से सात फोर सीटर रोपवे का निर्माण होगा. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर में फोर सीटर रोपवे के शिलान्यास समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन उद्योग एक बड़ा उद्योग बन कर उभरा है. इसे और भी बेहतर करने के लिए यहां के सात स्थानों जिसमें जहानाबाद के वनावर पहाड़ रोहतास के रोहतासगढ़ किला पर्वत कैमूर के मुंडेश्वरी पर्वत बांका के मंडार पर्वत गया के प्रेतशीला पर्वत गया के ब्रहमयोणी पर्वत बोधगया के मुंडेश्वरी पर्वत पर फोर सीटर रोपवे का निर्माण किया जाएगा.

 

1 घंटे में 800 लोग करेंगे सफर

रोपवे हेड बिहार विरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि राजगीर में फोर सीटर रोपवे 19 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनेगाï, जो 24 माह में तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रोपवे 36 केबिन का होगा। इसकी दूरी नीचे से ऊपर तक 613 मीटर होगी। यह रोपवे पर सेकेंड ढाई मीटर की दूरी तय करेगी। इस प्रकार से प्रति मिनट 150 मीटर कि दूरी तय करेगी। इस फोर सीटर रोपवे के केबिन, जिसमें लोगों को चढऩा होगा, उसे गियर के माध्यम से अलग कर उस पर चढ़ाया जाएगा। फिर लोगों को चढ़ते ही उसे मेन रोपवे में जोड़कर उसे आगे बढ़ा दिया जाएगा। यह रोपवे 1 घंटे में 800 लोगों को विश्व शांति स्तूप तक ले जाएगा। एक केबिन  में चार व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह रोपवे पुराने रोपवे के बांए तरफ निर्माण होगा। इसका डिजाइन भारत सरकार के राइट कम्पनी ने तैयार किया है तथा इसका निर्माण भी इसी कम्पनी के द्वारा किया जाएगा।

 

सीएम ने की वोटिंग

मुख्यमंत्री ïशनिवार की सुबह बैटरी चालित वाहन से घोड़ा कटोरा झील पहुंचें और वोङ्क्षटग का आनंद उठाया। उनके साथ स्थानीय विधायक रवि ज्योति कुमार, चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर सवार थे। लगभग आधे घंटे तक झील के चारों तरफ के पेड़-पौधे व हरियाली का अवलोकन करते रहे। इस दौरान बिहार पर्यटन विकास निगम के प्रधान सचिव हरजीत कौर एवं मुख्य सचिव अंजनी कुमार ङ्क्षसह से घोड़ा कटोरा में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने ïझील के बीचों-बीच भगवान बुद्ध व उनके दो शिष्यों की मूर्तियों को शीघ्र स्थापित करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि यहां कि स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को बनाए रखना विभाग की जिम्मेवारी है।

 

यहां बनेगा फोर सीटर रोपवे

जहानाबाद का वनावर पहाड़

रोहतास का रोहतासगढ़ किला पर्वत

कैमूर का मुंडेश्वरी पर्वत

बांका का मंडार पर्वत

गया का प्रेतशीला पर्वत

गया का ब्रहमयोणी पर्वत

बोधगया का मुंडेश्वरी पर्वत

Posted By: Inextlive