-शुरू होने को है पाक महीना, तैयारियों का शुरू हो गया है दौर

-चांद के दीदार के अनुसार 29 या 30 जून से हो सकती है शुरुआत

VARANASI : पाक महीना रमजान के शुरू होने में अब बमुश्किल चार दिन बचे हैं। चांद दिखने के साथ ही ख्9 या फ्0 जून से पाक महीने की शुरुआत हो जायेगी। अकीदतमंद इस खास महीने में खुदा की इबादत में अपना अधिक से अधिक समय बिताते हैं। रमजान में हर कोई इबादतगाह में जाकर नमाज और तरावीह अदा करता है। नमाजियों के इस्तकबाल में इबादतगाहों को रंग रोगन कर चमकाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। रमजानुल मुबारक के शुरुआत में नमाजियों से मस्जिदें खचाखच भर जाती है। मस्जिदों में नमाज अदा करने आने वालों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। नमाजियों के वजू के लिए लोटे, चटाई, आदि का भी इंतजाम किया जा रहा है।

रोजेदार भी तैयार

रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है। इसके लिए हर मुसलमान जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। घरों से लेकर मार्केट तक में रोजेदारों की सहुलियत की चीजें जुटाई जाने लगी हैं। इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है लेकिन लोगों का मानना है कि अल्लाह के करम से रोजा शुरू होने तक मौसम की तल्खी कम हो जायेगी। वैसे रोजेदार पूरे जोश और खरोश से किसी भी तरह के मौसम में रोजा रखने के तैयार हैं। चांद दिखने के साथ ही तरावीह शुरू हो जायेगी। कहीं दो दिन, तो कहीं तीन दिन, तो कहीं पांच दिन की तरावीह होती है।

खजूर से रोजा खोलना है सुन्नत

हर रोजेदार खजूर से रोजा खोलता है। मार्केट में बड़ी संख्या में खजूर की दुकानें सज गयी हैं। अजुआ खजूर को सबसे उम्दा क्वालिटी का खजूर माना जाता है। इस बार मार्केट में इसकी कीमत तकरीबन ख्क् सौ रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा दूसरे अन्य खजूर की भी रमजान के महीने में खासी डिमांड हो जाती है। नई सड़क, दालमंडी, मदनपुरा आदि इलाकों में तो खजूर ठेले पर बिकने लगा है।

रमजान की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर है। अधिक संभावना फ्0 जून से है वैसे ख्9 जून से भी पाक रमजान की शुरुआत हो सकती है। इस पाक महीने में खुदा अपने बंदों को बरकतों ने नवाजता है।

-सैयद फरमान हैदर, प्रवक्ता शिया जामा मस्जिद

Posted By: Inextlive