- गांव काब से पुलिस ने दबोचा, रणबीर सेना का कमांडर हुआ करता था

-1997 में 10 लोगों की ली गई थी जान, घटना के बाद से दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में रह रहा था

PATNA : हैबसपुर नरसंहार का सरगना सरदार लक्ष्मण सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उसकी गिरफ्तारी उसके गांव काब से हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण सिंह अपने गांव में ही है। इसके बाद से सीनियर एसपी मनु महाराज ने एक टीम बनाई, जिसमें डीएसपी पालीगंज के अलावा रानीतालाब और दुल्हिन बाजार को शामिल किया गया। गांव में ही उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। वह घटना के बाद से ही दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में वह रह रहा था। लक्ष्मण सिंह के ही ईशारे पर रानीतलाब के हैबसपुर में क्0 अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या कर दी गई थी। घटना ख्फ् मार्च 97 को हुई थी।

रणवीर सेना के लोगों को मारा था

सरदार लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उस एरिया का वह रणबीर सेना का कमांडर था, जो ब्रह्मोश्वर मुखिया के ईशारे पर चल रहा था। सीपीआई माओवादी के समर्थकों ने रणवीर सेना के लोगों को मारा था। इसका बदला लिया गया। हत्या के बाद ही उनके खून से हैबसपुर के चबूतरे के कुएं पर लिखा था कि रणवीर सेना का वर्चस्व कायम रहे और कोई व्यक्ति उनलोगों से विरूद्ध कुछ करने की हिम्मत न करें। उसने यह भी कबूल किया कि उसके कुछ सहयोगियों की हत्या होने के बाद उसका संगठन कमजोर हो गया। इसकी जानकारी सीनियर एसपी मनु महाराज ने दी।

Posted By: Inextlive