>RANCHI: रांची नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा-कचरा उठाव के लिए क्फ्00 सफाईकर्मी और क्फ्0 ट्रैक्टर्स लगाए गए हैं। सफाई कर्मियों में से क्क्00 डेली वेजेज कर्मचारी हैं, जबकि ख्00 अनुबंध पर हैं। इसके साथ ही क्फ्0 टै्रक्टर्स और ट्रालियां निजी लोगों के हैं। ट्रक ओनर्स का कहना है कि नवंबर ख्0क्ब् से ही रांची नगर निगम से उनका पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है। वह अपने बकाए को लेकर जब भी रांची नगर निगम के पास जाते हैं, उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता है, पैसा मिलता नहीं। लेकिन, अब उनका काम आश्वासन से नहीं चलेगा। उन लोगों ने रांची सिटी से ख् मार्च सोमवार से कचरे का उठाव नहीं करने का निर्णय लिया है। वे लोग अपने वेतन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मूड बना चुके हैं। अगर ऐसा होता है कि सिटी में जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लग जाएगा।

सभी भ्भ् वार्डो में लगेगा गंदगी का अंबार

रांची नगर निगम के भ्भ् वार्डो में सफाई का काम डेली वेजेज कर्मचारी ही कर रहे हैं। इसमें रेजा, कुली और दूसरे लोग शामिल हैं। इन कर्मचारियों को भी महीनों से पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। ये लोग रांची नगर निगम से बार-बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इनको भी आश्वासन ही मिल रहा है। एक बार फिर से इनको होली के पहले भुगतान का आश्वासन मिला है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा अब नहीं चलेगा। बिना पैसे के वे लोग बिल्कुल काम नहीं करेंगे। ऐसे में सोमवार से ये सभी कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर चुके हैं।

निगम के पास ना कर्मचारी हैं और ना ही गाडि़यां

रांची नगर निगम के पास सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए ना तो अपने स्थाई सफाई कर्मचारी हैं और ना ही कूडे-कचरे का उठाव करने के लिए ट्रैक्टर्स और ट्रालियां हैं। ऐसे में अगर डेली वेजेज सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, तो सिटी की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।

क्या होगा असर

अगर सफाई व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर हड़ताल पर चले जाएंगे, तो रांची की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। एक तरफ ना तो घरों से कूड़े कचरे का उठाव होगा और ना ही शहर के चौक-चौराहें और मोहल्लों में लगाए गए डस्टबीन से कूड़ा-कचरा उठाया जाएगा। इस समस्या से निपटने लिए रांची नगर निगम के पास कोई अल्टरनेट इंतजाम भी नहीं हैं। ऐसे में गंदगी से रांची के लोगों का जीना दुभर हो जाएगा।

क्या कहते हैं सफाई कर्मचारी

रांची नगर निगम के डेली वेजेज सफाई कर्मचारियों के नेता दयानंद यादव ने बताया कि रांची नगर निगम न तो उन लोगों को सही समय पर सैलरी दे रहा है और न ही उनको संसाधान दिया जा रहा है। महीनों से पैस भी बकाया है। ऐसे में वे लोग रांची नगर निगम के सीईओ से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं आया है। ऐसे में सोमवार को उनकी एक बार आखिरीमीटिंग होगी। अगर मांगे नहीं मानी गईं, तो सफाई में लगाए गए टैक्टर और ट्रॉली ओनर के साथ सभी सफाईकर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। ऐसे में सारी जिम्मेदारी निगम की होगी कि वह शहर को कैसे साफ-सुथरा रखेगा।

Posted By: Inextlive