अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 का मुख्य कार्यक्रम इस बार रांची में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इसके लिए हो रही तैयारियों पर आयुष मंत्रालय लगातार नजर रखे हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होने के लिए रांची पहुंचेंगे।


नई दिल्ली (पीटीआई)। झारखंड की राजधानी रांची में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विशेष कार्यक्रम का आयोजित होगा। इस दाैरान यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। इस संबंध में आयुष मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यह कार्यक्रम प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 30,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। योग दिवस पर होने वाले इस आयेाजन को लेकर 13 जून को पर्दा उठाया जाएगा। इस दाैरान इसमें योग संगठनों और प्रशिक्षकों के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राजधानी दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर


आयुष मंत्रालय वार्षिक समारोहों की देखरेख करने वाला नोडल निकाय है। इसने 2015 में योग दिवस की शुरुआत के बाद से कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। वहीं योग दिवस पर राजधानी दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित होगा। यह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में लाल किला, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी और द्वारका सेक्टर -11 में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।45 मिनट का कॉमन योगा प्रोटोकॉल बनाया

मंत्रालय के अधिकारियों ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, सभी राज्य सरकारों और संबंधित विभागों से बेहद समन्वित तरीके से काम करने को कहा है। इतना ही सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में बेहतर व लंबे समय तक लाभ को पाने लिए योग की दिशा में सक्रिय रहने को कहा है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक योग दिवस समारोह में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें और कई सारी एक्टिविटीज कर रही हैं। भारत के कुछ प्रतिष्ठित योग गुरुओं ने एक साथ 45 मिनट का कॉमन योगा प्रोटोकॉल बनाया है।

Posted By: Shweta Mishra