- धकाधक संस्थान की ओर से होली पर बेस्ड पुस्तिका का विमोचन

ALLAHABAD: शहर की आब-ओ-हवा में फागुनट का असर दिखने लगा है। होली की मस्ती पर दारागंज में आयोजित होने वाले मुद्गर बारात व धकाधक हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को मुद्गर बारात व धकाधक हास्य कवि सम्मेलन पर बेस्ड पुस्तिका रंगभरी पाती का विमोचन किया गया। जिसके बाद आयोजन को लेकर होने वाली तैयारियों की शुरुआत हो गई। इस दौरान लोगों ने पिछले सालों में आयोजित हुए कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की।

हास्य कवि सम्मेलन के होगे 25 साल

दारागंज के भगवान वेणी माधव मंदिर में आयोजित पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान के श्री चरणों में पुस्तिका रखकर उसका विमोचन किया गया। पुस्तक के संपादक डॉ। शम्भू नाथ त्रिपाठी अंशुल ने बताया कि इस बार 25वें हास्य कवि सम्मेलन व मुदगर बारात का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में कविता पाठ करने वाले कविगणों व एक लाख 51 हजार रुपए के मुदगर प्रतियोगिता से संबंधित जानकारियां पुस्तिका में दी गई है।

इन्हें भी किया शामिल

बीते वर्ष के प्रमुख रचनाकारों की रचनाओं को भी पुस्तक में शामिल किया गया। उदघोषक दुकान जी ने सभी अतिथियों पर अबीर गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष धर्मराज पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल पाण्डेय, संरक्षक ध्रुवराज पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive