रणवीर सिंह सिंबा की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर मुंबई लौटे हैं। इस दौरान रणवीर की टी-शर्ट पर कुछ ऐसा लिखा हुआ था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।


नई दिल्ली(ब्यूरो)।
अभिनेता रणवीर सिंह चाहे वो अपनी अदाकारी हो या चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट हो के लिए जाने जाते हैं। अनोखे अंदाज  और रणवीर सिंह का गहरा नाता है। हाल में मुंबई एअरपोर्ट पर रणवीर सिंह स्पॉट किए गए। पद्मावत के 'खिलजी' अपने कपड़ों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

दरअसल, एअरपोर्ट पर रणवीर सिंह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए उसमें एक स्लोगन लिखा हुआ है, जिसमें बड़े- बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है- रोहित शेट्टी का हीरो। 

रणवीर सिंह ने इस टी-शर्ट को सफेद रंग की डेनिम व रेड लेदर जैकेट के साथ पहना हुआ था। रणवीर ने काले बूट पहन रखे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह सिंबा की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर मुंबई लौटे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

बता दें कि इसके पहले रणवीर ने सबसे बड़ा गाना की शूटिंग का वीडियो शेयर किया था। वैसे रणवीर अपनी अदायकी से हर एक को दीवाना बनाने की कवायद रखते हैं। संजय लीला भंसाली के साथ रामलीला के बाद पद्मावत में भी संजय ने रणवीर को ही कास्ट किया था। ऐसे में रोहित भी कुछ ऐसा ही दोहराने वाले हैं जिसका हिंट रणवीर दे रहे हैं या मात्र ये फिल्म के प्रमोशन का एक हिस्सा है!

ये भी पढ़ें: तस्वीरें : कंगना और राज कुमार ने मिल कर बीच सड़क पर किया ये अजीब काम, 'मेंटल है क्या' का शूट हुआ रैपअप

Posted By: Swati Pandey