करेली थाने में पीडि़ता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: करेली थाने में एक पीडि़ता ने तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जेठानी के भाई ने तमंचा के बल पर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने वाराणसी जनपद के चितईपुर निवासी इनायत हुसैन उर्फ बाबर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

जबरन बनाया अश्लील वीडियो

करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। पीडि़ता का पति काम सिलसिले में अक्सर बाहर रहते है। दूसरे हिस्से में जेठानी का परिवार रहता है। पीडि़ता का आरोप है कि घर के सारे सदस्य कहीं बाहर गए थे। इसी बीच जेठानी का भाई इनायत हुसैन रात करीब दस बजे घर आया। वह रात में घर में रुककर बहन का इंतजार करने लगा, उसे खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद बाबर आया और कहने लगा कि उसकी तबीयत खराब है। दरवाजा खोलते ही उसने तमंचा तान दिया और कमरे में ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। तमंचे की नोक पर अश्लील विडियो भी बनाया, इसके बाद वह विडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

मामला काफी पुराना और संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला की तहरीर पर आरोपित इनायत हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सच्चाई का पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनोद कुमार, इंस्पेक्टर

Posted By: Inextlive