GORAKHPUR: खोराबार एरिया के कुरमौल में रेप की घटना से सनसनी फैल गई। संडे को घर में अकेली मौजूद किशोरी से आटा मांगने पहुंचे युवक ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि कुरमौल की एक फैमिली की रिश्तेदारी कुशीनगर जिले में है। संडे को शादी समारोह में शामिल होने के लिए फैमिली मेंबर्स चले गए। घर पर क्म् साल की किशोरी अकेली रह गई। मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला प्रमोद किशोरी के घर पहुंचा। आटा मांगने के बहाने घर में घुसकर उसने रेप किया। किशोरी के फैमिली मेंबर्स लौटे तो उनको जानकारी हुई। संडे नाइट मिली सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Posted By: Inextlive