- छुड़ाने के लिए सपा नेता बनाते रहे दबाव

- तारामंडल एरिया में पहुंचने पर मिली कामयाबी

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के पयासी से किशोरी का अपहरण करके रेप करने के आरोपी प्रधान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सैटर्डे को तारामंडल एरिया में पहुंचे प्रधान को पुलिस ने धर दबोचा। प्रधान के पकड़े जाने की सूचना पर एक सपा नेता ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। देर रात तक पुलिस अफसरों के निर्देश का इंतजार करती रही।

टहलने गई किशोरी का किया था अपहरण

एक नवंबर ख्0क्ख् को पयासी की एक किशोरी सुबह टहलने गई। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पयासी के प्रधान रामप्रीत और दिग्विजय पर आरोप लगा। पुलिस ने प्रधान सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रधान को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। करीब चार माह बाद प्रधान को जमानत मिली। पुलिस ने फरार आरोपियों की प्रॉपर्टी कुर्क कर ली। अगस्त मंथ के लास्ट में किशोरी बरामद हुई। उसने बताया कि प्रधान की साजिश से अपहरण करके दिग्विजय अपने साथ असोम में रहने वाले रिश्तेदार के घर ले गया था।

फर्जी फंसाया है मुझे

तारामंडल एरिया में पकड़े गए प्रधान ने कहा कि किशोरी की मां ने गांव के पूर्व प्रधान दिनेश के कहने पर मुझे फंसाया है। उसने बताया कि कोटेदार के यहां मिट्टी का तेल लेने को लेकर दिनेश से विवाद हो गया था। इस मामले में दिनेश सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने क्क् अगस्त ख्008 को मेरी पत्‍‌नी द्रौपदी की हत्या कर दी। इसमें पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए किशोरी के अपहरण की कहानी गढ़कर मुझे फंसाया गया है।

रेप के आरोपितों की तलाश की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसके नाम, पते की पड़ताल की जा रही है।

जेपी सिंह, एसओ खोराबार

Posted By: Inextlive