जापान में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड टूट गया है। अब तक इससे 26 की मौत हो गई है और हजारों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

टोकियो (एएफपी)। जापान में भारी बारिश के बाद अब तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। जापान के कुछ इलाकों में इस साल गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि जापान के कुमागाया शहर में सोमवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देश में यह अब तक का सर्वोच्च तापमान है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक इससे 26 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 हजार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहता है
इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को लेकर देशभर में चेतावनी जारी कर दी गई है। वहां के मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते गर्मी सामान्य रहेगी लेकिन तापमान फिर भी 33 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। बता दें कि जापान में आमतौर पर गर्मियों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहता है, 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान को 'अत्यधिक गर्मी' माना जाता है। टोकियो के अधिकतर इलाकों में सोमवार को गर्मी का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इतनी गर्मी के कारण शहर के सबसे बड़े पर्यटन समारोह 'परेड फॉर द जियोन मत्सुरी' को भी रद करना पड़ा।

200 लोगों की जान चली गई थी

बता दें कि जापान में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से करीब 200 लोगों की जान चली गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकारी प्रवक्ता योशीहाइड सुगा ने कहा था कि लगभग 73,000 सेनाकर्मी, पुलिस और अग्निशामक दल 83 हेलीकॉप्टरों और दर्जनों जहाजों की मदद से लापता हुए लोगों की तलाश में जुटे थे। 36 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा ईएफई समाचार ने सुगा का हावाला देते हुए बताया कि बीते 36 वर्षों में जापान में कभी ऐसी भयानक आपदा नहीं आई थी। बता दें कि 5 जुलाई को जापान में शुरू हुई बारिश से सबसे ज्यादा हिरोशिमा, एहिमे और ओकायामा के इलाके प्रभावित हुए। यहां इस आपदा से हजारों घर तबाह हो गए।

जापान में बाढ़ के बाद भीषण गर्मी का कहर, अब तक 14 लोगों की मौत

जापान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 199 की मौत

Posted By: Mukul Kumar