RANCHI : आदिम जनजाति बिरहोर विलुप्ति की कगार पर है। यूं तो सरकार इस आदिम जनजाति को संरक्षित करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन फिर भी इनकी आबादी तेजी से कम ह रही है। अब इस जनजाति के उत्थान का बीड़ा रिम्स के पीएसएम डिपार्टमेंट ने उठाया है। इस डिपार्टमेंट द्वारा बिरहोर पर रिसर्च करने का प्लान तैयार किया गया है। इसे सेंट्रल गवर्नमेंट को भेजा गया है। वहां से अप्रूवल मिलते ही एक्सप‌र्ट्स की टीम बिरहोर पर रिसर्च वर्क शुरु कर देगी।

रिम्स में होता इलाज

आदिम जनजाति में जागरुकता का अभाव है। ऐसे में अगर कोई बीमार होता है तो सामान्य रुप से परंपरागत तरीके से इलाज कराते हैं। जब उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है तो उसे इलाज के लिए रिम्स में लाया जाता है। ऐसे में कई बार उनकी मौत हो जाती है। इस वजह से भी बिरहोरों की आबादी कम हो रही है। अब रिम्स के डॉक्टर्स रिसर्च के जरिए यह तलाशेंगे कि बिरहोरों में आख्रिर क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे हो सकता है।

60 परसेंट तक घट गई बिरहोर की आबादी

बिरहोर जनजाति की आबादी घटने से सरकार भी चिंतित है। यहीं वजह है कि इलाज के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं लगता। इसके बावजूद आबादी में तेजी से घट जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। 2001 की जनगणना के अनुसार बिरहोरों की आबादी 60 परसेंट तक कम हो चुकी है। अगर आकंड़ों की बात करें तो झारखंड में मात्र 11 हजार बिरहोर ही बचे है।

वर्जन

बिरहोर पर रिसर्च के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट को प्रस्ताव भेजा है। वहां से मंजूरी मिलते हम काम शुरू कर देंगे। इसके तहत यह पता लगाया जाएगा कि बिरहोरों की मौत किस बीमारी की वजह से हो रही है। तभी उनके जेनरेशन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके लिए उन इलाकों का भी दौरा करेंगे जहां बिरहोर रहते हैं।

डॉ एसबी सिंह

पीएसएम, रिम्स

Posted By: Inextlive