- कांग्रेस के कुणाल सिंह ने पटना साहिब से किया नामांकन

- रामकृपाल यादव और डॉ। गोपाल प्रसाद सिन्हा आज भरेंगे पर्चा

PATNA : मीसा भारती ने मंगलवार को पिता लालू प्रसाद व हसबेंड शैलेश कुमार के साथ पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र के लिए राजद कैंडिडेट के रूप में एडीएम नीलकमल के सामने पर्चा भरा। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया, जिसके अनुसार उनके पास चार करोड़ की संपत्ति है। इससे पहले मीसा भारती ने सुबह-सुबह पूजा-पाठ कर मां राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेने के बाद वे पिता लालू प्रसाद यादव के साथ गांधी मैदान स्थित विकास भवन की ओर से निकल गई। उनके साथ सपोर्टर्स की लंबी-चौड़ी भी थी, जिनके साथ वे अपने क्षेत्र में निकल गयी। उधर, पटना साहिब से कांग्रेस के कैंडिडेट भोजपुरी अभिनेता कुणाल सिंह ने भी डीएम के सामने अपना नामांकन भरा। पाटलिपुत्रा के लिए ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के देव कुमार वर्मा और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में नीरज कुमार ने पाटलिपुत्र से पर्चा भरा। वहीं, बुधवार को पाटलिपुत्र क्षेत्र की ओर से बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव और पटना साहिब क्षेत्र से जेडीयू कैंडिडेट डॉ। गोपाल प्रसाद सिन्हा पर्चा भरेंगे। पटना साहिब और पाटलिपुत्रा लोकसभा एरिया के लगभग फेमस कैंडिडेट्स ने अपना पर्चा भर लिया है।

Posted By: Inextlive