छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: नेशनल हाइवे (एनएच)-33 स्थित नारगाडीह के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें दुल्हान के जीजा गोवर्धन मुंडा (40), रूपा सिंह सरदार उर्फ गुरुवारी सिंह (नौ माह) व चेपा सिंह सरदार (30) शामिल हैं. वहीं इस दुर्घटना में 18 से अधिक लोग घायल हैं. सबको एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात में ही लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक नारगाडीह (चांडिल) निवासी मोहन सिंह सरदार की तृतीय पुत्री सुशीला की शादी पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र में स्थित बावनडीह गांव निवासी सुकराम सिंह सरदार के साथ 21 मार्च को हुई थी. 22 मार्च को लड़की पक्ष के लोग भोज में शामिल होने के साथ-साथ बेहान देखा करने (शादी समारोह में) बावनडीह गांव गए थे. इस समारोह में शामिल होने के बाद लड़की पक्ष वाले रात को कार्यक्रम समाप्त होने टाटा मैजिक से लौट रहे थे. लौटने के क्रम में नारगाडीह से करीब आधा किलोमीटर पूर्व अनियंत्रित होकर पलट गई. टाटा मैजिक पर 20 से 25 लोग सवार थे. उनकी गाड़ी 30 फीट गढ्डे में जा गिरी. घायलों ने बताया कि गाड़ी तेज गति में थी. इसी दौरान एक चक्का गढ्डा में पड़ा और गाड़ी पलट गई.

इन्होंने तोड़ा दम

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई. इसमें एक दुल्हन सुशीला का जीजा भी शामिल है. उसका नाम गोवर्धन सिंह है. वह तमाड़ थाना के रांगामाटी निवासी है. वहीं तमाड़ थाना के दुलमी निवासी श्रवण सिंह सरदार की नौ माह की बच्ची रूपा सिंह उर्फ गुरुवारी सिंह व चेपा सिंह सरदार की भी घटना में मौत हो गई. सभी सुशीला के रिश्तेदार है.

ये हुए घायल

घायलों में नारगाडीह निवासी भोला सिंह सरदार (30), खिरोदा सिंह सरदार (50, दुल्हन की मां), बिंदू सरदार (35), मानिक सरदार (8), दीपक सरदार (5), राजु सिंह सरदार (10), प्रकाश सिंह सरदार (10), राकेश सिंह सदार (14), टुसु सिंह सरदार (12), राजा सिंह सरदार (14), रतन सिंह सरदार (20), लक्खी सिंह सरदार (35), उमेश सिंह सरदार (17) एवं मुडिया निवासी छुटनी सिंह सदार (24), पुजा सिंह सदार (20), मनी सिंह सरदार (70), चुड़ामनी सिंह सरदार (28), कोयली सिंह (4), राहुल सिंह सरदार (52) तथा मैजिक गाडी के चालक चौका थाना के झाबरी निवासी लाडु मछुआ आदि शामिल है.

Posted By: Kishor Kumar