RANCHI : सिटी में सड़क, नाली और कल्वर्ट के निर्माण कार्य पर रांची नगर निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। निगम द्वारा 2016 17 और 2017 -18 का यूटिलाइजेशन सर्टिफि केट नहीं सुपुर्द किए जाने की वजह से नगर विकास विभाग ने इन योजनाओं के लिए फंड देने पर रोक लगा दी है। विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जब तक दो सालों का यूटिलाइजेशन सर्टिफि केट नगर निगम नहीं देगा, कोई फंड अलॉट नहीं किया जाएगा। ऐसे में सड़क-नाली-कल्वर्ट बनाने का काम बंद पड़ा हुआ है।

नए वित्तीय वर्ष में काम बंद

दो साल का यूटिलाइजेशन सर्टिफि केट नहीं जमा करने के कारण 2018 -19 के नए फ ाइनेंशल ईयर में नगर विकास विभाग द्वारा नगर निगम को एक भी पैसा नहीं दिया गया है। अप्रैल महीने के बाद से अभी दिसंबर महीने तक इस फ ाइनेंसियल ईयर में कोई भी नया काम नगर निगम के क्षेत्र में पढ़ने वाले वार्ड के अंतर्गत नहीं हो पा रहा है। अभी जो कई वार्ड में विकास का काम हो रहा है वह पुरानी योजनाओं का पैसा है जिसके काम हो रहा है। नई योजना का कोई भी काम शुरू नहीं हो पाया है।

130 से अधिक प्रस्ताव है पेंडिंग

रांची नगर निगम के क्षेत्र में पड़ने वाले कई वार्ड के वार्ड पार्षदों ने अपने -अपने वार्ड में सड़क, नाली और कल्वर्ट का निर्माण करने के लिए नगर निगम में 130 से अधिक प्रस्ताव सौंपा है, लेकिन नगर विकास विभाग द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के कारण इन प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। पार्षदों का कहना है निगम की गलती के कारण नगर विकास विभाग पैसा नहीं दे रहा है जिसके कारण विकास का काम बाधित है।

पार्षद और आम जनता में है गुस्सा

कई वार्ड में नाली, कल्वर्ट और सड़क का निर्माण जरूरी है। इसके निर्माण को लेकर वहां के लोकल पब्लिक में वार्ड पार्षद को पत्र लिखा है। आम जनता के आग्रह पर वार्ड पार्षदों ने नगर निगम को योजना का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण योजना को फ ाइनल नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वार्ड पार्षदों के साथ साथ आम जनता में भी रोष है।

Posted By: Inextlive