कुछ कर्मचारी लौटे, रूट पर बढ़ी बसें

वापसी न होने पर फिर से बसों का करेंगे संचालन ठप

आगरा। हड़ताल पर चल रहे सिटी बसों के संविदा कर्मियों में कोई हल न निकलने पर कुछ वापस आ गए। दोपहर में रूट पर बसें बढ़ गईं। लेकिन कुछ कर्मचारी गुरुवार को पांच कर्मियों की संविदा समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। संविदा समाप्त न होने पर फिर से संचालन ठप किया जाएगा।

दो बसों को किया था सीज

एसएसपी अमित पाठक ने सड़क पर अराजकता के आरोप में सात दिन पहले दो सिटी बसों को सीज कर उनके चालक-परिचालकों को जेल भेज दिया था। इसके विरोध में चालक-परिचालक हड़ताल पर थे। वैकल्पिक रूप से कुछ चालक और परिचालकों की व्यवस्था कर प्रबंधन 40 सिटी बसें रूटों पर दौड़ा रहा था।

प्रबंधन और कर्मचारी में था विवाद

कर्मचारी पहले वार्ता और बाद में संचालन की बात पर अड़े थे, जबकि प्रबंधन पहले संचालन और फिर वार्ता की बात कह रहे थे। कर्मचारी भाजपा नेताओं के पास भी दौड़े लेकिन कोई रास्ता न निकला तो बुधवार से कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए। शाम तक करीब 70 बसें डिपो से निकलीं। इससे प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।

बहाली पर फंस गया पेच

मंगलवार को प्रबंधन ने पांच संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इनकी बहाली पर पेंच फंस गया है। कर्मचारियों का कहना है कि बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को गुरुवार तक बहाल किया जाता है, तो बाकी कर्मचारी भी काम पर लौटेंगे, वरना फिर से संचालन ठप कर देंगे। कर्मचारी नेता मोहनवीर ने का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने पहले संचालन करने को कहा था, सो कुछ कर्मचारियों ने आज बस निकलवाई, अब हम गुरुवार को अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Posted By: Inextlive