भारतीय टीम के आेपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पापा बन गए हैं। रोहित की पत्नी रितिका ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी के साथ रोहित अब उन साथी खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए जिनके घर हैं नन्हीं परियां....


कानपुर। हिटमैन नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रहा। एक तरफ जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की वहीं कुछ देर बाद रोहित को पापा बनने की खुशी मिल गई। रोहित यह खबर सुनते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए, जिसके चलते वह सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे। रोहित के बेटी होने की सबसे पहली खबर इंस्टाग्राम पर आई। दरअसल रितिका की कजिन सिस्टर सीमा खान जोकि एक्टर सोहेल खान की पत्नी हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रितिका की फोटो टैग करते हुए लिखा था कि बेबी गर्ल, मासी अगेन। जिसके बाद आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी रोहित को बेटी होने की मुबारकबाद दी। वैसे आपको बता दें मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स में कई खिलाड़ियों का घर बेटी की किलाकरी से गूंज रहा है।एमएस धोनी - जीवा


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बेटी के पिता हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने 2015 में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जीवा रखा गया है। जीवा अब तीन साल की हो चुकी है और वह सोशल मीडिया की स्टार है। जीवा की मां यानी साक्षी अपनी बेटी के मस्तीभरे वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर कराती है। यही नहीं एमएस धोनी भी क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही जीवा के साथ अपना पूरा समय बिताते हैं। सुरेश रैना - ग्रेसिया टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना भी एक खूबसूरत बेटी के पिता हैं। रैना ने साल 2015 में प्रियंका के साथ सात फेरे लिए थे और प्रियंका ने 2016 में एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया जिसका नाम ग्रेसिया रखा। ग्रेसिया अब दो साल की हो चुकी है, जीवा की तरह ग्रेसिया के भी क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यही नहीं जीवा और ग्रेसिया एक-दूसरे की फ्रेंड भी हैं।रवींद्र जडेजा - निधायनाटीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2016 में रिवाबा संग शादी की थी। इन दोनों की भी एक बेटी है। जडेजा साल 2017 में पिता बने थे। इनकी बेटी का नाम निधायना है। मुरली विजय - इवाभारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय भी पिछले साल एक बेटी के पिता बने थे। मुरली ने साल 2012 में निकिता से शादी की थी दोनों के अब तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे हैं।

क्रिकेटर रोहित शर्मा बने पापा, घर आई नन्हीं परीNew Year 2019: आखिरी टेस्ट मैच से पहले अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली यहां मनाएंगे नया साल

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari