हर राउंड पर निकलती रही आह
-पहले राउंड से भाजपा ने ले ली थी बढ़त, फिर भी सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बंधी रही आस
- बीस राउंड के बाद विपक्षी पार्टियों ने छोड़ दी थी उम्मीद vineet.tiwari@inext.co.in PRAYAGRAJ: वोटिंग कम हुई थी इसलिए सभी पार्टियों को जीत की आस थी. उन्हें लगा कि आपस में जमकर फाइट होगी. हार-जीत का अंतर भी कम होगा. कुल मिलाकर सभी को अपनी जीत का भरोसा था. हुआ भी यही. गुरुवार को काउंटिंग शुरू होने के बाद राउंड दर राउंड भाजपा, सपा-बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सांसें चढ़ती-उतरती रहीं. शुरुआती चक्रों के बाद सभी को लगा था कि अब उन्हें बढ़त मिल जाएगी और वह फाइट में आ जाएंगे. फूलपुर में हुआ जोरदार आगाजगुरुवार सुबह काउंटिंग शुरू होने के बाद फूलपुर सीट पर भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रही. पहले ही राउंड में दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच अधिक अंतर नहीं था. भाजपा की केशरी देवी पटेल और महागठबंधन के पंधारी यादव के बीच महज पांच हजार वोट का फासला था. पांचवें राउंड में दोनों के बीच थोड़ी सी दूरी और बढ़ी. फिर भी अगले राउंड में जीतने की आस थी. तीनों लीडिंग पार्टियों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अंतिम राउंड तक उम्मीद नहीं छोड़ी.
राउंड वनभाजपा- 17619
महागठबंधन- 12710 कांग्रेस- 637 राउंड फाइव भाजपा- 71772 महागठबंधन- 42967 कांग्रेस- 3259 राउंड 12 भाजपा- 213681 महागठबंधन- 142137 कांग्रेस- 10668 राउंड 16 भाजपा- 285332 महाबंठबंधन- 191689 कांग्रेस- 14889 राउंड 24 भाजपा- 427300 महागठबंधन- 282196 कांग्रेस- 24686 राउंड 28 भाजपा- 490658 महागठबंधन- 331854 कांग्रेस- 30019 शायद किस्मत दे जाए साथ कुछ ऐसा ही हाल इलाहाबाद लोकसभा सीट का रहा. यहां भाजपा की रीता जोशी पहले राउंड से बढ़त पर थी लेकिन महागठ़बंधन और कांग्रे्रस ने हार नहीं मानी. यहां भी अंतर अधिक था. फिर भी राउंड दर राउंड उम्मीद बनी हुई थी. रही-सही कसर करछना और इलाहाबाद दक्षिण ने पूरी कर दी. यहां पर भाजपा को अधिक वोट मिले. राउंड- वन भाजपा- 18093 महागठबंधन- 9949 कांग्रेस- 928 राउंड फाइव भाजपा- 93965 महागठबंधन- 52658 कांग्रेस- 5300 राउंड 10 भाजपा- 176887 महागठबंधन- 112411 कांग्रेस- 11134 राउंड 15 भाजपा- 267055 महागठबंधन- 170813 कांग्रेस- 16876 राउंड 20 भाजपा- 355536 महागठबंधन- 229312 कांग्रेस- 22893 राउंड 29 भाजपा- 491574 महागठबंधन- 308669 कांग्रेस- 31760 यहां भी नहीं हुआ चमत्कारकाउंटिंग पूरी होने के बाद विरोधी पार्टियों के मन में आस बंधी थी .उन्हें उम्मीद थी कि वीवीपैट के प्रत्येक विधानसभा के पांच-पांच बूथों की पर्चियों के मिलान में शायद कोई गड़बड़ी सामने आ जाए. उनके सामने दोनों सीटों के आरओ ने वीवीपैट की पर्ची की मिलान किया. लेकिन सबकुछ सही निकला. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दलों की मांग पर पांच-पांच बूथों पर मिलान का आदेश दिया था.