- छूटे प्रैक्टिकल्स और वाइवा के 15 मई से भराए जाने थे फॉर्म

- आरयू ने न तो फॉर्म जारी किए और न ही इसकी सूचना दी

- छूटे प्रैक्टिकल्स और वाइवा के क्भ् मई से भराए जाने थे फॉर्म

- आरयू ने न तो फॉर्म जारी किए और न ही इसकी सूचना दी

BAREILLY:

BAREILLY: आरयू ने छूटे हुए प्रैक्टिकल्स और वाइवा को कंडक्ट कराने का फरमान तो जारी कर दिया लेकिन उसे तामील कराना ही भूल गया। हालत ये रहे कि उसके इस आदेश की खबर कॉलेजेज को भी नहीं लगी। जब स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल्स व वाइवा के लिए फॉर्म का पता करने गए तब गलती का अहसास हुआ। इसके बाद आरयू ने फरमान को वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी। अब पुराने पैटर्न पर ही प्रैक्टिकल्स के फॉर्म भराए जाएंगे।

प्रैक्टिकल्स कराने में की देरी

इस बार कई कॉलेजेज ने प्रैक्टिकल्स कंडक्ट नहीं कराया था। वहीं वाइवा कंडक्ट कराने में भी काफी लेट हो गया। फिर आरयू के रजिस्ट्रार एके सिंह ने एक फरमान जारी कर कहा था कि जिन कॉलेजेज ने प्रैक्टिकल्स व वाइवा कंडक्ट नहीं कराया है वे क्0 मई तक कंडक्ट करा लें। जबकि कॉलेजेज इस डेट के बाद वाइवा और प्रैक्टिकल्स कंडक्ट करा रहे हैं। साथ ही यह भी निर्देश जारी किया गया था कि छूटे हुए प्रैक्टिकल्स और वाइवा के ऑनलाइन फॉर्म क्भ् से ख्0 मई तक भराए जाएंगे। वहीं इनके प्रैक्टिकल्स और वाइवा ख्भ् से फ्क् मई तक कंडक्ट कराने के निर्देश जारी किए गए थे।

वापस लेगा अपना फरमान

आरयू ने छूटे हुए के फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर तो कर दिया लेकिन उसे पालन कराना ही भूल गया। अब जब छूटे हुए प्रैक्टिकल्स और वाइवा के स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में फॉर्म का पता करने गए तब जाकर पोल खुली कि जारी शेड्यूल को तामील भी कराना है। बता दें कि लास्ट ईयर तक छूट हुए प्रैक्टिकल्स व वाइवा के फॉर्म मेन एग्जाम का रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद ही भराया जाता था। इस बार पहली बार आरयू ने पहले ही भराने का फरमान जारी किया था। अब आरयू फिर से पुराने पैटर्न पर रिजल्ट के बाद ही इसे भराने की तैयारी कर रहा है।

Posted By: Inextlive