-लगातार हो रही चोरियों और क्रिमिनल एक्टिविटीज पर लगाम लगाने के लिए कॉलोनीज में लगाए जा रह सीसीटीवी कैमरा

-पुलिस पर से उठा भरोसा, कॉलोनी वालों ने खुद ही संभाली सिक्योरिटी की कमान

VARANASI : सिटी में हो रहे ताबड़तोड़ क्राइम से तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन क्रिमिनल्स की ये मनमानी अब नहीं चलेगी। चोरों को घरों के ताले तोड़ने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। घर के आसपास मौजूद लेडीज पर बुरी नजर रखने वाले भी बच नहीं सकेंगे क्योंकि उन पर अब पहरा काफी गहरा होगा। आप सोच रहे होंगे कि अचानक हमारी पुलिसिंग इतनी मजबूत कैसे हो गई तो आप यहां पर थोड़ा गलत हैं। पुलिस पर भरोसा करके तो बहुत देख लिया, अब अगर क्राइम रोकना है तो खुद इनीशिएटिव लेना होगा, कुछ लोगों ने तो ऐसा कर लिया है, अब आपकी बारी है।

हर हरकत पर है पूरी नजर

केस-क्

संत शक्ति नगर कॉलोनी में चोर घुसने से घबरा रहे हैं। पिछले दो महीने से एरिया के किसी घर में चोरी नहीं हुई है। रात में लोग सुकून से सो पा रहे हैं। वहीं दिन में कॉलोनी में अराजक तत्वों का आतंक खत्म हो गया है। महिलाओं से छेड़खानी और किसी के मारपीट की घटना अब नहीं होती है। इस सुकून की वजह है कि कॉलोनी की सोसायटी ने पूरी कॉलोनी एरिया में कैमरा लगा दिया है। इसकी जद में आकर दर्जन भर से अधिक चोर और असमाजिक तत्व जेल पहुंच चुके हैं।

केस-ख्

श्रीनगर कॉलोनी में लोग चोरियों से परेशान थे। कोई अपना घर बंदकर बाहर गया तो लौटने के बाद पूरा घर खाली मिलता था। कभी किसी के घर तो कभी किसी के घर चोरियां होतीं। सूचना के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जाता था। बार-बार की गुहार बेकार होती रही। थकहार कर कॉलोनी की सोसायटी ने कॉलोनी में कैमरा लगाने का फैसला किया। आज पूरी कॉलोनी में चैन है।

यह दो केस बताने के लिए काफी हैं कि सिटी में लोग अपनी सेफ्टी का इंतजाम खुद करने लगे हैं। तेजी से बढ़ते क्राइम और पुलिस के लापरवाह रवैये ने हर किसी को ऐसा करने को मजबूर कर दिया है। सिटी की तमाम कॉलोनीज की सोसायटी ने सेफ्टी के तरह-तरह के उपाय किए हैं। एंट्री पॉइंट पर गेट लगाने, चौकीदार बिठाने के बाद सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरा बखूबी काम कर रहे हैं। जिन कालोनियों में इन्हें लगाया गया है, वहां जाने से क्रिमिनिल घबराते हैं। लोग सुकून से दिन और रात गुजारते हैं। इसे देखते हुए अन्य कालोनियों में भी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

हर तरफ है नजर

-श्रीनगर कालोनी, संत शक्ति नगर कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सिंधु नगर कॉलोनी, बृज बिहार नगर में सीसी टीवी कैमरा लगाया जा रहा है

-संत नगर कॉलोनी, रामेश्वर नगर कॉलोनी, नारायण नगर कॉलोनी, गोरखधाम नगर कॉलोनी, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी में कैमरा लगाने की तैयारी है

-इन कालोनियों में सभी एंट्री पॉइंट्स पर कैमरा लगाया जा रहा है। लगभग सभी कॉलोनीज में आधा दर्जन से एक दर्जन कैमरे लग रहे हैं

-सीसी टीवी कैमरे हाई रेज्यूलेशन के हैं। यह जितना बेहतर दिन की रोशनी में काम करते हैं, उसी तरह रात में भी काम करते हैं

-सीसीटीवी को मॉनीटर करने के लिए कंट्रोल रूम कॉलोनी में ही बनाया जा रहा है

-इसमें दो से तीन परसन को तैनात किया जा रहा है। जो शिफ्ट वाइज काम कर रहे हैं

-सीसी टीवी फुटेज रिकॉर्डिग का भी इंतजाम है

तो इसलिए है जरूरी

-सिटी में चोरी की घटनाओं में बेतहासा बढ़ोत्तरी हुई है

-डेली लगभग आधा दर्जन स्थानों पर चोरियां होती हैं

-डेली लगभग दस से पंद्रह लाख का माल पार कर देते हैं

-चोर बंद घरों को आसानी से निशाना बना लेते हैं

-घरों में लोगों के मौजूद होने के बावजूद चोरी का वारदात हो जाती है

-दिन में भी चोर घरों से पार करने में हिचकते नहीं हैं

-सिटी में पॉश कालोनियों अराजक तत्वों का आतंक रहता है

-छेड़खानी, मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं

-लूट, मर्डर और किडनैपिंग जैसी घटना की कॉलोनी में होती रहती हैं

-लेडीज के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं अक्सर होती हैं

पुलिस से उठ गया है भरोसा

शहर के लोगों का पुलिस से भरोसा उठ चुका है। बढ़ते क्राइम रेट को कम करने में वह पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है। सिटी में एरिया में छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा क्राइम हो रहा है। रात में गश्त सिर्फ नाम की होती है। इसका पूरा फायदा क्रिमिनल्स उठा रहे हैं। सिटी के लोगों को निशाना बना रहे हैं। किसी वारदात की सूचना के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। दिखावे के लिए कुछ दिनों तक एक्टिव होती है इसके बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाता है। शासन के बार-बार निर्देश के बाद बनारस की पुलिस की रवैया नहीं सुधरा है। पुलिसकर्मी थानों से कम ही निकलते हैं। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हर वक्त वसूली का आरोप लगता रहता है। रात की गश्त भी नहीं होती है।

आजमा रहे यह भी उपाय

सीसी टीवी कैमरे के साथ ही सिटी की कालोनियों और घरों में सिक्योरिटी के तमाम सिस्टम यूज किए जा रहे हैं। ढेरों कालोनियों की एंट्री पॉइंट पर गेट लगाकर चौकीदार तैनात कर दिए गए हैं। कई कालोनियों में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखे गए हैं। घरों में लगाने के लिए ढेरों सिक्योरिटी सिस्टम हैं। ट्रिनिटी सिक्योरिटी सोल्यूशन के ओनर संजय जोशी के अनुसार घरों को सेफ रखने के लिए सीसी टीवी कैमरे सबसे अधिक सुटेबल हैं। डीबीआर के जरिए सारा विजन आपके मोबाइल पर भी आ सकता है। इससे आप कहीं भी अपने घर में हो रही हरकत को देख सकते हैं। इसके साथ वीडियो डोर फोन, एंटी थेफ्ट अलार्म आदि प्रमुख हैं।

पुलिस पर भरोसा उठ चुका है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। इस शहर में रहना है तो अपनी सिक्योरिटी का इंतजाम खुद करना पड़ेगा। इसके लिए कॉलोनी में कैमरा लगाया जा रहा है।

-अतुल शुक्ला, महामंत्री, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी समिति

कॉलोनी में कैमरा लगाया जा रहा है। एरिया में बेतहाशा हो रही चोरियों से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी थी। कैमरा लगने से चोरियां बंद हो गयी हैं।

-अजीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, संत शक्ति नगर समिति

कॉलोनी में रहने वालों की सिक्योरिटी जरूरी है। इसलिए कैमरा लगाया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग से लेकर रख-रखाव का इंतजाम समिति कर रही है।

-इंद्रपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति

सुरक्षा सबसे अहम है। किसी और से अपेक्षा की बजाय कॉलोनी के लोगों ने खुद इंतजाम किया है। जगह-जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं।

-विजय मोदी, अध्यक्ष, श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति

Posted By: Inextlive