बुधवार को सै. मोदी चैम्पियनशिप में दोनों का मुकाबला


LUCKNOW: इंडियन स्टार साइना नेहवाल ने 2009 में यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई सै। मोदी चैम्पियनशिप में वीमेन सिंगल्स में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। बुधवार को एक बार फिर साइना नेहवाल सै। मोदी इंटरनेशनल ग्रां। प्री बैडमिंटन में जीत के लिए उतरने को तैयार हैं। चाइना सुपर सिरीज के फाइनल में मिली हार को भुला चुकी टॉप सीडेड साइना नेहवाल का पहला मुकाबला चीनी ताइपे की हाशियो मा पाई से होगा। साइना को इस मुकाबले में जीत का पूरा भरोसा है। कोच गोपीचंद ने भी साइना की फार्म को देखते हुए उसकी जीत को तय बताया। चौथी वरीयता प्राप्त जापान की इरिको हिरोसी को साइना के खिलाफ बड़ा खतरा बताया जा रहा है। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में हिरोसी साइना को हरा चुकी हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में नाइन्थ सीडेड अजय जयराम सहित दो दर्जन शटलर बुधवार को पहले दौर में हिस्सा लेंगे। टॉप सीडेड इंडोनिशया के सिमोन सांतासो मेन ग्रुप के सिगंल्स में नीदरलैंड के केन राइडर से भिड़ेंगे। सेकेंड सीडेड इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत थाईलैंड के पी। पिसत के खिलाफ यूपी बैंडमिंटन अकादमी में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। मंगलवार को इंडियन शटलर्स ने यूपी बैडमिंटन अकादमी में जमकर प्रैक्टिस की। मिक्स्ड डबल्स में हिस्सा ले रही वी दीजू और ज्वाला गट्टा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं.
आज प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य वित्त आयोग अतुल गुप्ता ने किया। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा। अखिलेश दास, सचिव डा। विजय सिन्हा, प्रमुख सचिव गृह फतेह बहादुर सिंह और वित्त समिति के अध्यक्ष शैलेश कृष्ण भी मौजूद रहे.
साइना का जोरदार स्वागत
चाइना से सुपर सिरीज खेल कर लौटीं साइना नेहवाल मंगलवार को जब यूपी बैडमिंटन अकादमी पहुंची तो कैमरों के फ्लैश चमक उठे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। तमाम लोग अपने मोबाइल में लगे कैमरों में उन्हें कैद करने जुट गए। साइना ने बताया कि टूर की थोड़ी बहुत थकान उन पर जरूर है लेकिन इसका खेल पर कोई असर नहीं पडऩे वाला। उन्होंने बताया कि चाइना में हुई सुपर सिरीज का उन पर कोई असर नहीं है। खेल में हार जीत तो लगी रहती है। फाइनल तक सफर भी आसान नहीं था। मुझे खुशी है कि मैने यह सफर तय कर लिया। साइना नेहवाल ने बताया कि देश के लिए खेलना मेरे लिए गौरव की बात है.
बंद करें आलोचना
इंडिया टीम के कोच गोपीचंद ने बताया कि साइना नेहवाल की आलोचना करने वाले अब बंद कर दें। पहले जहां भारतीय शटलर्स बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में क्वालीफाई नहीं कर पाते थे, वहीं अब साइना ने अपनी धमक दर्ज करा दी है। विदेशी प्लयेर्स भी साइना का सामना करने से कतराते हैं। उन्होंने बताया कि साइना नेहवाल पिछले छह महीने से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वह यहां पर खिताबी जीत जरूर दर्ज करेंगी। उन्होंने बताया कि हमारी यंग जेनरेशन भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सै। मोदी प्रतियोगिता के बारे में उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बहुत से खिलाडिय़ों का भविष्य तय करेगी। ओलम्पिक क्वालीफाइंग तक पहुंचने के लिए यहां मिलने वाले प्वाइंट्स अहम होंगे। ऐसे में सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

Posted By: Inextlive