RANCHI : झारखंड के परिवहन सचिव सजल चक्रवर्ती को वेडनसडे को प्रभारी मुख्य सचिव बनाया गया है। पिछले एक वीक से हीं मुख्य सचिव के नाम को लेकर चर्चा हो रही थी, जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता सचिव सुधीर प्रसाद का नाम आगे चल रहा था। लेकिन अंतिम समय में सजल चक्रवर्ती का नाम पर मुहर लगाकर चीफ मिनिस्टर ने चुनाव आयोग को आदेश देने के लिए लिखा है।

आरएस शर्मा जा रहे केंद्र

झारखंड के चीफ सेक्रेट्री आरएस शर्मा के सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के बाद सजल को उनकी जगह पर प्रभार दिया गया है। आरएस शर्मा ने एक महीने पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए स्टेट गवर्नमेंट को लेटर लिखा था। स्टेट गवर्नमेंट ने उनको प्रतिनियुक्ति पर जाने का रिलिविंग ऑर्डर भी दे दिया और उनको इंडियन गवर्नमेंट में डिपार्टमेंट ऑफ आईटी का सेक्रेट्री बनाया गया है।

ख्0क्म् में होंगे रिटायर

क्980 बैच के आईएस अधिकारी रहे सजल चक्रवर्ती ने बिहार में सिविल एसडीओ से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद बिहार में अलग अलग डिपार्टमेंट में काम किया। रांची डीसी के रूप में काम करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह झारखंड बनने के बाद से कई विभागों के सेक्रेट्री रहे हैं, जिसमें परिवहन विभाग, सिविल एविएशन विभाग और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट शामिल है। सजल चक्रवर्ती फ्क् दिसंबर ख्0क्म् को रिटायर होनेवाले हैं।

Posted By: Inextlive