पचास के पार हो चुके सलमान खान की गिनती आज भी बॉलीवुड के मोस्‍ट एलिजिबिल बैचलर्स में होती है। शादी के सवाल को वह हंसकर टाल देते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड्स और अफेयर्स को लेकर कयास लगते रहते हैं। उनके पहले प्‍यार के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए पढ़ते हैं 'मैंने प्‍यार किया' से इंडस्‍ट्री में छाने वाले सलमान खान की पांच प्रेम कहानियों के बारे में।


कानपुर। काफी समय पहले शो आप की अदालत में एक सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा था कि 'गर्लफ्रेंड्स के मामले में उनका रेशियो काफी खराब है। उन्होंने कहा, '48 बरस में मेरी पांच गर्लफ्रेंड रही हैं। यह काफी खराब रेशियो है।' पेग्विन से प्रकाशित जसीम खान की किताब बिइंग सलमान में सलमान खान के पहले प्यार प्यार समेत संगीता बिजलानी और सोमी अली के साथ उनके रिश्ते का जिक्र है। इसके अंश मिड डे में प्रकाशित हुए थे।'सलमान खान का पहला प्यार


यह प्रेम कहानी तब की है जब सलमान खान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जिंदगी में शाहीन जाफरी की एंट्री हुई। पेशे से मॉडल रह चुकी शाहीन का बॉलीवुड से गहरा नाता है। उनकी भांजी कायरा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान को शाहीन से उनकी मां ने मिलवाया था। दोनों लंबे समय तक साथ रहे। तब 19 बरस के सलमान की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार अक्सर उस कॉलेज के गेट के पास नजर आती थी जहां शाहीन पढ़ रही थीं। कहा जाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन तभी सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हो गई। सलमान खान का दूसरा प्यार कहते हैं कि संगीता होटल सी रॉक के उस हेल्थ क्लब की नियमित विजिटर थीं जहां सलमान और शाहीन जाया करते थे। संगीता उस समय बिंजू अली के साथ हुए ब्रेकअप से उबरने की कोशिश कर रही थीं। उन्हें सलमान में एक संवेदनशील इंसान नजर आया और जल्दी ही दोनों करीब आ गए। संगीता उम्र में सलमान से बड़ी थी, और सलमान को वह इमोशनली मैच्योर लगती थी। अगर उस समय की गॉसिप पर यकीन करें तो दोनों छह बरस तक रिलेशनशिप में रहे, रिश्ता जो 1994 में टूट गया। संगीता तब तक सलमान की फैमिली के बेहद करीब आ चुकी थीं। यहां तक कि स्टारडस्ट ने दोनों की शादी की तारीख तक बता दी थी, कहा गया कि दोनों 27 मई 1994 को शादी करने वाले हैं। संगीता ने न सिर्फ इन खबरों का खंडन किया बल्कि एक कदम आगे जाकर सलमान से अपनी राह अलग कर ली। लोगों ने इस रिश्ते में दरार की वजह सोमी अली को माना। सलमान खान का तीसरा प्यार

बॉलीवुड में 1992 में जब सोमी अली ने कदम रखा उसकी उम्र महज 16 बरस थी। अपनी मां के साथ पाकिस्तान से मुंबई वह एक्ट्रेस बनने के लिए आई थी। धर्मेंद ने जान फिल्म में बॉबी देओल के अपोजिट उसे साइन किया था। जब उसने धर्मेंद्र की फिल्म छोड़ी तो उसे बुलंद में सलमान खान की हिरोईन बनने का मौका मिल गया। दोस्ती प्यार में बदल गई। सोमी अली ने 2012 को न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकारा था कि 'मैं इतनी महत्वाकांक्षी थी कि यह भूल गई सलमान की जिंदगी में कोई और है। यह ठीक नहीं था। संगीता बिजलानी और सोमी अली सबसे लंबे समय तक सलमान खान की जिंदगी का हिस्सा रहीं। सलमान खान का चौथा प्यार

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोमी अली से जब पूछा गया था कि उनके और सलमान खान के रिश्ते के बीच कौन आ गया। तब उन्होंने जवाब में ऐश्वर्या राय का नाम लिया था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि यहीं से दोनों करीब आए। ऐश्वर्या के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वहीं सलमान जुनून की हद तक पहुंच गए थे। ऐश्वर्या 2002 में इस रिश्ते से अलग हो गईं। बताया जाता है कि ब्रेकअप के बावजूद सलमान खान ऐश्वर्या के करीब आने की कोशिश करते रहे। शाहरुख खान के साथ उनके रिश्ते भी इसी में बिगड़े।     सलमान खान का पांचवां प्यार कैटरीना कैफ और सलमान खान की नजदीकी कभी किसी से छिपी नहीं रही। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया। दोनों के बीच 2010 में ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह कैटरीना की रणबीर कपूर के साथ नजदीकी को माना गया।प्रियंका-निक रिसेप्शन के तुरंत बाद इस वजह से पहुंचे सलमान के घर, एक्टर ने किया शानदार स्वागतसलमान की छोडी़ इस फिल्म से शाहरुख बन गए किंग खान, ये हैं वो बाॅलीवुड सेलेब्स जो रिजेक्टेड फिल्में कर बने सुपर स्टार

Posted By: Vandana Sharma