फोटो:3:

सपा के प्रदेश महासचिव ने की प्रेसवार्ता

सरकार के चार साल को बताया फेल

ROORKEE:

सोमवार को रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के प्रदेश महासचिव कुंवर दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल नाकामियों भरे हैं। चार साल तक इस सरकार को ना तो किसानों की याद आई और ना ही मजदूरों की। इस सरकार का यह आखिरी बजट होगा, प्रदेश की जनता जिस तरह से भाजपा को सत्ता से बाहर किया उसी तरह से कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हो जाएगी।

क्7 मार्च को विधानसभा का घेराव

प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री खुद मुख्यमंत्री के प्रति अविश्वास जता रहे हैं, संगठन भी सरकार के कामकाज से नाखुश हैं। मुख्यमंत्री चार साल को बेमिसाल बता रहे हैं जबकि यह चार साल नाकामियों से भरे हुये रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री किसान, मजदूर की बात कर रहे हैं जबकि चार साल तक उन्हें किसानों की याद ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्7 मार्च को प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी।

अमित यादव बने प्रदेश सचिव

उन्होंने कहा कि ख्0क्7 में सपा के सहयोग से ही प्रदेश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। इस अवसर पर उन्होंने अमित यादव को प्रदेश सचिव का मनोनयन पत्र सौंपा। पत्रकार वार्ता के दौरान आदेश त्यागी, प्रवेश कुमार, दीनानाथ यादव, चंद्रशेखर, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive