LUCKNOW: चारों फाइनल हारने के बाद भारतीय दर्शक मायूस हो चुके थे। सभी को भारतीय खिलाडि़यों का सूपड़ा साफ होने की उम्मीद नजर आ रही थी। बैडमिंटन की सनसनी साइना नेहवाल के हारने के बाद तो यूपी बैडमिंटन की अकादमी के हाल से दर्शक जाने लगे। मायूसी उस समय और बढ़ गई जब तीसरी वरीयता प्राप्त डिफेंडिंग चैंपियन समीर वर्मा भी अपना पहला गेम गवां बैठे, लेकिन दमदार प्रदर्शन कर समीर ने दूसरा गेम जीत लिया। इस जीत से भारतीय दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी। यह खबर जब अकादमी के बाहर रोड तक पहुंची तो घर लौट रहे दर्शक एक बार फिर से बैडमिंटन हॉल में जा डट गये। तीसरे और अंतिम गेम में जैसे ही समीर ने जीत दर्ज की, हॉल में भारत माता की जय, कम ऑन इंडिया, समीर-समीर के नारे गूंजने लगे। हर कोने में तिरंगा लहरा उठा। समीर ने मेजबान भारत काइकलौता स्वर्ण पदक जीत कर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चैंपियनशिप में रविवार को मेन डबल्स, वीमेन डबल्स, मिक्स डबल्स, वीमेन सिंगल्स और मेन सिंगल्स के मुकाबले में सिर्फ मेन डबल्स में भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा ही खिताबी जीत दर्ज कर सके।

महिला सिंगल्स

साइना नहीं भेद सकीं चीन की दीवार

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के फाइनल में भारत की साइना नेहवाल चीन की दीवार को नहीं भेद सकरीं। चीन की हान यूई ने साइना को ख्क्-क्8, ख्क्-8 से शिकस्त दी। साइना के अटैक से बचने के तरीके साथ ही क्9 वर्षीय हान यूई ने उनकी कमजोरियों को ध्यान में रख कर प्रदर्शन किया। उसका फायदा भी हान यूई को मिला और वह एक बड़ा मुकाबला आसानी से जीत गई। पीवी सिंधु के यहां ना आने से दूसरी वरीय साइना ही इस प्रतियोगिता में थी। उन्हें विजेता के तौर पर देखा जा रहा था। किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि चौथी वरीय चीन की हान यूई करिश्माई प्रदर्शन कर साइना को हरा देंगी। पहले गेम में साइना की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने लीड भी ली, लेकिन हान ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक-एक अंक बटोरने शुरू किए। पहले गेम में साइना ने क्7-क्ख् से बढ़त बना ली थी। एक-एक अंक बटोरते हुए उन्होंने साइना के साथ क्8-क्8 की बराबरी कर ली। इसके बाद लगातार तीन अंक लेकर उन्होंने ख्क्-क्8 से जीत दर्ज की। इस जीत से हान का आत्मविश्वास दोगुना हो गया और दूसरे गेम में उन्होंने साइना को खुल कर खेलने का मौका ही नहीं दिया। इस गेम में दोनों खिलाडि़यों में भ्-भ् की बराबरी हुई, लेकिन इसके बाद हान ने अपने बेहतरीन रैली और ड्रॉप के चलते साइना को ख्क्-8 से हरा दिया।

समीर का जलवा बरकरार

भारतीय शटरर्स में एक मात्र जीत दर्ज करने वाले समीर वर्मा ने चीन के लू ग्वांगझू को हराया। खिताब की रक्षा के लिए कोर्ट में उतरे समीर ने लगातार दूसरी बार पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। समीर ने एक घंटा दस मिनट चले मुकाबले में चीन के लू ग्वांगझू को क्म्-ख्क्, ख्क्-क्9, ख्क्-क्ब् से शिकस्त दी। तीसरी वरीयता प्राप्त समीर ने पहले गेम में सधी हुई शुरुआत की, लेकिन ग्वांगझू कई मौकों पर उन पर भारी पडे़। समीर ने पहला गेम क्म्-ख्क् से गंवाया। मगर दूसरे गेम में समीर ने जोरदार वापसी की। इस गेम में भी ग्वांगझू ने समीर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन समीर ने ख्क्-क्9 से यह गेम जीत लिया। तीसरे गेम में समीर ने अधिक समय नहीं लिया और यह गेम ख्क्-क्ब् से जीता।

मेन डबल्स :

मेन डबल्स में आठवीं वरीयता प्राप्त भारत की सात्विक रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की खिताब लिए भिड़ंत दूसरी वरीय इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और रियान आर्डीआंतो से हुई। पहले गेम में तो अल्फियान और आर्डीयांतो ने रैंकी रेड्डी को जीत के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। मात्र क्ब् मिनट के खेल में मेहमानों ने सात्विक और चिराग को ख्क्-क्क् से हरा दिया। दूसरे गेम में चिराग व रैंकी रेड्डी ने वापसी के लिए खासे प्रयास किए और सफल भी हुए। शुरुआत में लीड भी हासिल की। लेकिन अल्फियान और आर्डीयांतो ने भी तेज खेलना शुरू किया और ख्0-ख्0 की बराबरी हासिल कर ली। यहां तक पहुंचने पर भी दर्शकों को भारतीय जोड़ी से उम्मीद नजर आ रही थी। लेकिन अल्फियान और आर्डीयांतो ने यह गेम ख्ख्-ख्0 से जीता और चैंपियन बने।

महिला डबल्स

महिला डबल्स के फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता अश्रि्वनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया की चोऊ मेई कुआन और ली मेंग युआन से हुआ। इस मुकाबले में मेहमानों को जीत के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। लेशिया की चोऊ मेई कुआन और ली मेंग युआन ने ब्ख् मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा को ख्क्-क्भ्, ख्क्-क्फ् से हरा दिया।

मिक्स डबल्स

मिक्स डबल्स में चीन के ओयू जूनेई और फेंग झियांग ने चौथी वरीय रिनोव रिवाल्दो और पिथा एच मैत्रेई की इंडोनेशियाई जोड़ी को ख्ख्-ख्0, ख्क्-क्0 से हराया। चीनी जोड़ी ने पहले गेम में संघर्ष के बाद जीत दर्ज की लेकिन दूसरे गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी शुरूआत में कुछ अंक जुटाने के बाद समर्पण कर बैठी।

बाक्स

चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री चेतन चौहान खिलाडि़यों को मेडल वितरित किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विराज सागर दास, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आईएएस नवनीत सहगल ने कार्यक्रम में आतिथियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ सचिव अरुण कक्कड़ ने सभी को धन्यवाद दिया।

आज के परिणाम

महिला सिंगल्स

चीन की हान यूई ने भारत की साइना नेहवाल को ख्क्-क्8, ख्क्-8 से शिकस्त दी।

पुरुष सिंगल्स

भारत के समीर वर्मा ने चीन के लू ग्वांगझू को क्म्-ख्क्, ख्क्-क्9, ख्क्-क्ब् से शिकस्त दी।

पुरुष डबल्स

इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और रियान आर्डीआंतो की जोड़ी ने भारत की सात्विक रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को ख्क्-क्क्, ख्ख्-ख्0 से हराया।

महिला डबल्स

मलेशिया की चोऊ मेई कुआन और ली मेंग युआन की जोड़ी ने भारत की एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा की जोड़ी को ख्क्-क्भ्, ख्क्-क्फ् से हरा दिया।

मिक्स डब्लस

चीन के ओयू जूनेई और फेंग झियांग की जोड़ी ने इंडोनेशिया की रिनोव रिवाल्दो और पिथा एच मैत्रेई की जोड़ी को ख्ख्-ख्0, ख्क्-क्0 से हराया।

Posted By: Inextlive