डेवलपमेंट

कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार ने संजय वन का किया निरीक्षण

टूरिस्ट को लुभाएगा संजय वन

- संजय वन के मार्ग में होगी प्रकाश की समुचित व्यवस्था

- पाथ-वे लंबा किया जाएगा, कैंटीन भी खुलेगी

मेरठ। संजय वन को और अधिक आकर्षक व टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसे टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित किया जाएगा। शनिवार को कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार ने विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ संजय वन का निरीक्षण किया।

टूरिस्ट फ्रेंडली बनेगा

रिठानी स्थित एमडीए के क्षेत्र में स्थित 12 हेक्टेयर में फैले संजय वन में पाथ-वे (मार्ग) को और अधिक लंबा बनाया जाएगा, मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। संजय वन में झूले लगाए जाएंगे और टूरिस्ट के लिए कैन्टीन खुलेगी साथ ही एम्फीथियेटर बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार ने एमडीए वीसी योगेंद्र यादव के साथ संजय वन का निरीक्षण किया।

सेटेलाइट से निगरानी

वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 1981 में संजय वन की स्थापना चेतना केन्द्र के रूप में हुई थी जो बाद में विकसित होकर संजय वन बना। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया के साथ वन विभाग के कोलाब्रेशन के बाद सेटेलाइट के माध्यम से वन की निगरानी हो रही है। वन संरक्षक ने कमिश्नर को बताया कि संजय वन आरक्षित वन क्षेत्र है। संजयवन में विभिन्न प्रकार के वृक्ष हैं साथ ही यहां विभिन्न पशु जैसे नील गाय, पांडा (हॉग डियर), बंदर आदि के अलावा कई प्रजाति के पक्षी हैं।

हो रहा है इलाज

एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि यहां पर पूर्व में घायल 11 मोरों का इलाज कराया गया। एसडीएम सदर अरविन्द सिंह, सीओ ब्रह्मापुरी धर्मेंद्र चौहान आदि इस दौरान मौजूद थे।

Posted By: Inextlive