PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को 56वीं, 57वीं, 58वीं तथा 59वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 736 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं। संजीव कुमार सज्जन ने टॉप किया है। वे बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए हैं। दूसरे स्थान पर शाकंभरी चंदन हैं। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार फ‌र्स्ट च्वाइस दी थी। तीसरे स्थान पर रहे अमित कुमार पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए हैं। चौथे स्थान पर कुंदन कुमार और पांचवें पर राकेश कुमार सिंह चयनित हुए हैं। चार से 10 स्थान वाले अभ्यर्थियों का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 21 विभागों में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के अनुसार 1914 अभ्यर्थियों की संयुक्त मेधा सूची जारी की गई है। साक्षात्कार के लिए 1933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसमें 18 साक्षात्कार में शामिल नहीं हुए थे।

Posted By: Inextlive